दुल्हन ने बनाया मास्टरप्लान, शादी के लिए कर दी हां… जैसे ही आधे रास्ते पहुंची बारात, कर गई कांड

हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी महोबा जिले के एक गांव के पीएसी में सब इंस्पेक्टर के साथ तय हुई थी.29 नवंबर को दुल्हन के यहां बारात आनी थी. बारात आधे रास्ते में पहुंच भी गई थी. लेकिन फिर दुल्हन ने अचानक से कॉल कर दूल्हे को बारात लाने से ही मना कर दिया.

हमीरपुर नें दुल्हन ने दूल्हे को बारात लाने से कर दिया मना Image Credit:

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर दुल्हन एक ऐसा कारनाम कर दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया. दुल्हन ने अपने होने वाले दूल्हे को शादी वाले दिन कॉल कर बारात लाने से मना कर दिया. दरअसल, वह अपने परिवार की मर्जी की बजाय अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी.

दुल्हन की बात सुनते ही दुल्हा हक्का-बक्का रह गया. यह बात दूल्हे के परिवार से होते हुए दुल्हन के परिवार को पता चली तो वो भी हक्के-बक्के रह गए. दुल्हन को खूब समझाया गया फिर भी वह परिवार की मर्जी से शादी करने को तैयार नहीं हुई. उन्होंने बेटी को शादी में हुए खर्च का भी हवाला दिया. लेकिन वह टस से मस ना हुई. ऐसे में माता-पिता को मजबूरी में उसके प्रेमी से ही उसकी शादी करवानी पड़ी.

27 को चढ़ा तिलक, 29 को आनी थी बारात

ललपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी महोबा जिले के एक गांव के पीएसी में सब इंस्पेक्टर के साथ तय हुई थी. 27 नवंबर को दुल्हन के परिजनों ने धूमधाम से तिलक भी चढ़ाया. फिर 29 नवंबर को बारात दुल्हन के यहां आनी थी. बारात आधे रास्ते में पहुंच भी गई थी. लेकिन फिर दुल्हन ने अचानक से कॉल कर दूल्हे को बारात ना लाने की बात कह दी.

छोटी बेटी से दूल्हे की शादी कराने की बात नहीं माना परिवार

जब दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो दूल्हे के परिवार ने कहा कि आप छोटी बेटी से ही शादी करवा दो. लेकिन दुल्हन के पिता इसके लिए राजी नहीं हुए. इस बीच दुल्हन का प्रेमी दुल्हन के यहां आ धमका. इस दौरान काफी देर तक सभी पक्षों में बहस होती रही. अंत में दुल्हन के परिवार वालों ने उसे प्रेमी के साथ विदा करने के साथ विदा करने का फैसला कर लिया और दोनों की शादी करा दी.