ये क्या? जलपान काउंटर पर नाश्ता लूटने लगा दूल्हा, हमीरपुर में सामूहिक विवाह में बने अजीब हालात; देखें Video

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भारी अव्यवस्था दिखी. यहां जलपान काउंटर पर भगदड़ मच गई, जहां दूल्हे समेत लोग नाश्ता लूटने लगे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें एक बच्चा गर्म चाय से झुलस गया. प्रशासन की लापरवाही से कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था का माहौल बन गया.

हमीरपुर में नाश्ता लूटने लगा दूल्हा Image Credit:

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सामूहिक विवाह समारोह में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां जलपान काउंटर लूट मच गई. यहां तक कि एक दूल्हा भी अपने मंडप से उठकर इस लूट में शामिल हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसी के साथ घटना की चर्चा भी खूब हो रही है. यह घटना राठ कस्बा स्थित बीएनबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का है.

जानकारी के मुताबिक प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में अव्यवस्था की वजह से जलपान काउंटर पर भगदड़ मच गई. समारोह आए लोग नाश्ते के स्टॉल पर धक्का मुक्की करने लगे. स्थिति ऐसी बन गई कि लोग आलू वंडा, चिप्स के पैकेट आदि लूटकर भागने लगे. इतने में एक दूल्हा भी अपने मंडप से उठकर आया और वह भी इस लूट में शामिल हो गया. दूल्हे को चिप्स का पैकेट लूटते देख वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

चाय से जल गया बच्चा

नास्ते के स्टॉल पर हो रही लूटपाट के दौरान एक बड़ा हादसा भी हो गया. भगदड़ के दौरान केतली से चाय निकालते समय एक बच्चे का हाथ बुरी तरह झुलस गया. इससे और भी स्थिति खराब हो गई. बावजूद इसके, मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नजर नहीं आया. फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई लोग इस वीडियो पर चटखारे ले रहे हैं.

380 जोड़ों ने पहनाया वरमाल

इस सामूहिक सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 380 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाल पहनाई. इनमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं. इनका मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाया गया. इसकी व्यवस्था प्रशासन की ओर से किया गया था, लेकिन इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए वहां कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था. इसकी वजह से समारोह के दौरान अव्यवस्था की स्थिति बन गई.