‘छू भी दिया तो ले लूंगी जान’ सुहागरात में दुल्हन ने दी ऐसी धमकी, फिर… कहानी थोड़ी फिल्मी है
एक लड़की की बड़े धूमधाम से शादी हुई. इसके बाद वह दुल्हन को घर ले आया. बड़े शौक से सुहाग की सेज सजाई गई, लेकिन जैसे ही यह युवक अपनी दुल्हन के पास पहुंचा, वहसे जख्मी नागिन की तरह फुंफकारने लगी. बोली कि अगर छू भी दिया तो जान ले ले लूंगी.
शादी और सुहागरात का इंतजार तो हर युवा मन को होता है, इसको लेकर तमाम अरमान होते हैं, लेकिन हापुड़ में एक नवविवाहित जोड़े के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सारे अरमान आशुओं में बह गए. दरअसल यहां एक लड़की की बड़े धूमधाम से शादी हुई. इसके बाद वह दुल्हन को घर ले आया. बड़े शौक से सुहाग की सेज सजाई गई, लेकिन जैसे ही यह युवक अपनी दुल्हन के पास पहुंचा, वहसे जख्मी नागिन की तरह फुंफकारने लगी. बोली कि अगर छू भी दिया तो जान ले ले लूंगी.
उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले की यह घटना फिल्मी स्क्रिप्ट से थोड़ी मिलती जुलती है, लेकिन हकीकत है. पहली ही रात दुल्हन ने साफ कर दिया कि वह किसी और की अमानत है. इसके बाद जो हुआ, उसकी तो किसी ने कल्पना ही नहीं की थी. मामला हापुड़ के एक परिवार से जुड़ा है. यहां 25 जून 2026 को ही पूरे रीति-रिवाज के साथ इस युवक और युवती की शादी हुई थी. दुल्हन रोते बिलखते मायके से विदा तो हुई, लेकिन उसकी आंखों से गिरते आंशू किसी और के लिए थे.
हैरान कर देगा दुल्हन का खुलासा
सुहाग की सेज पर बैठी दुल्हन ने साफ-साफ कह दिया कि वह किसी और से प्यार करती है और उसके साथ ही रहेगी. उसने कहा कि उसके घर वालों ने जबरन यह शादी कराई है. उसने दूल्हे को धमकाते हुए कहा कि उसके प्रेमी के आने तक वह चुप रहे और दूर रहे. इस पूरी कहानी को सुनने के बाद दूल्हा थोड़ा हैरान और परेशान तो हुआ, लेकिन एक झटके में उसने भी फैसला ले लिया. उसने तत्काल दुल्हन के मायके वालों को सूचित किया.
फिर क्या हुआ?
इस खबर के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया. सुलह-समझौते की बात हुई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई. आखिर में दुल्हन के प्रेमी को बुलाया गया. फिर दोनों की शादी कराकर उसके साथ दुल्हन को विदा कर दिया गया. इस दौरान किसी संभावित कानूनी पचड़े से बचने के लिए दूल्हे के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी और पुलिस की ही मौजूदगी में मामले का निस्तारण किया गया.