शर्मनाक! भाई ने कर डाली बहन से रेप, शिकायत पर पिता ने भी की पिटाई; थाने पहुंचा केस

हापुड़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सौतेले भाई ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दरिंदगी की. पीड़िता की मां द्वारा पति को शिकायत करने पर उसने उल्टा मां-बेटी को पीटा और बेटे का पक्ष लिया. अब मां-बेटी ने सिम्भावली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

(प्रतीकात्मक तस्वीरें) Image Credit:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रिश्तों का तार-तार कर देने वाली खबर आई है. यहां एक युवक ने अपने ही घर में बहन के साथ दरिंदगी की. आरोपी के चंगुल से छूट कर पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को बताया. इसके बाद मां ने अपने पति से शिकायत की तो उल्टा उसकी ही पिटाई हो गई. अब मां-बेटी ने थाने में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. यह वारदात हापुड़ में सिम्भावली थाना क्षेत्र का है.
पीड़िता की मां ने पुलिस में दिए शिकायत में बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी. उस समय उसके पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, लेकिन उस पत्नी के तीन बच्चे थे, जिन्हें उसने खुद अपने हाथों पाल पोसकर बड़ा किया. महिला ने बताया कि उसके सौतेले बेटे ने अब उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है. इससे पहले भी आरोपी ने कई बार उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है. अब तक मामला घर की चारदीवारी के अंदर था, इसलिए आरोपी को समझा बुझा दिया गया. लेकिन इस बार खुद उसके पति ने बेटे का पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट की है.
बाप-बेटे ने धमकाया
पीड़ित मां ने बताया कि आरोपी ने बहन से रेप करने बाद उसे जान से मारने की धमकी दी. इसके अलावा आरोपी ने वारदात का वीडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी. इस संबंध में पीडिता ने घर में तो किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन अपनी मौसी के सामने अपना दर्द बयां कर दिया. इसके बाद उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने पति के सामने विरोध प्रकट किया. यह सुनकर उसके पति ने बेटे को समझाने के बजाय उसका ही पक्ष लेते हुए मां-बेटी के साथ मारपीट की.
जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है. सिम्भावली के थाना प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक शिकायत मिली है. मामले की जांच कराई जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us

Latest Stories

‘मैं मरना नहीं चाहती, लेकिन…’ दूल्हे ने ऐसा क्या कर दिया, चिट्ठी में दर्द बयां कर दुल्हन ने दे दी जान

रजिस्टर से काटो इसके बच्चे का नाम… पेरेंट्स पर ऐसे भड़की प्रिंसिपल, इत्ती सी बात पर किया बेइज्जत; Video

दिल्ली-NCR की मंडियों में रेट कंट्रोल करेगा हरदोई! रोज पहुंचेगी सब्जियों की खेप, गंगा एक्सप्रेसवे से आएगी खुशहाली

मासूम का हत्यारा, इस्लाम का ‘दुश्मन’…सलीम वास्तिक ने 31 साल कैसे झोंकी पुलिस की आंख में धूल? पूरी दास्तां

हार का डर या 22 की कसक! 27 में अतरौलिया से लड़ना चाहते हैं ओमप्रकाश, किसे बताया अखिलेश का अहंकार?

CM सिटी में दिन दहाड़े किडनैपिंग… महिला को टक्कर मारा, फिर गोद से बच्चे को छीनकर भागे बोलेरो सवार