रजिस्टर से काटो इसके बच्चे का नाम… पेरेंट्स पर ऐसे भड़की प्रिंसिपल, इत्ती सी बात पर किया बेइज्जत; Video

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक प्रिंसिपल का पेरेंट्स से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है. उन्होंने स्कूल के बाहर से कॉपियां खरीदने पर अभिभावक को धमकाया और बच्चे को स्कूल से निकालने की बात कही. पीड़ित मां ने प्रिंसिपल पर गालियों और अपमान का आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय की गुहार लगाई है. यह मामला निजी स्कूलों की मनमानी को उजागर करता है.

हरदोई में प्रिंसिपल का वीडियो वायरल Image Credit:

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल की सरेआम गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें यह प्रिंसिपल एक पेरेंट्स पर इस कदर भड़की है, कि उसे स्कूल से धक्के मारकर बाहर करने और उसके बच्चे का नाम रजिस्टर से काटने की धमकी दे रही है. इस वीडियो में वह 50 सेकंड में 10 बार बच्चे की मां को You shut up बोलकर धमकाती हैं. ये प्रिंसिपल हरदोई के नामचीन सनबीम स्कूल में तैनात हैं.

वैसे तो प्रदेश भर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन हरदोई सनबीम स्कूल का वीडियो बेहद डराने वाला है.इस स्कूल की प्रिंसिपल ने एक बच्चे की मां को सरेआम फटकार लगाई. इस मां की गलती इतनी भर थी कि उसने बच्चे के लिए कॉपियां बाहर बाजार से खरीद ली थी. इसी बात पर भड़की प्रिंसिपल ने पहले तो पीड़ित मां को स्कूल में बुलाया और धमकाते हुए बच्चे का नाम काटकर स्कूल से बाहर करने का फरमान सुना दिया.

पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार

इस घटना के बाद पीड़िता ने डीएम हरदोई से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने घटना का वीडियो भी डीएम को दिया है. मामला हरदोई में एसपी तिराहे के पास स्थित प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल का है. पीड़िता नीलम वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी इस स्कूल में यूकेजी की छात्रा है. उन्होंने बताया कि स्कूल में बिकने वाली कॉपियां काफी महंगी हैं, इसलिए उन्होंने बाहर से कॉपी खरीद ली थी. इसी बात पर प्रिंसिपल ने उन्हें बुलाया था. जहां उन्हें इस तरह से अपमानित किया गया.

अंग्रेजी में की गालियों की बौछार

पीड़िता ने बताया कि प्रिंसिपल ने उन्हें देखते ही अंग्रेजी में गालियों की बौछार कर दी. वहीं जब उसने सफाई देने की कोशिश की तो आरोपी प्रिंसिपल ने 50 सेकंड में 10 बार शटअप बोलकर उन्हें अपमानित किया. यहां तक कि बच्चे का नाम काटकर स्कूल से बाहर करने की धमकी दी. इस घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए डीएम से कार्रवाई की मांग की है. अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लोग तरह तरह का कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने इस वीडियो को सीएम योगी और शिक्षा मंत्री को भी टैग किया है.

Follow Us

Latest Stories

‘मैं मरना नहीं चाहती, लेकिन…’ दूल्हे ने ऐसा क्या कर दिया, चिट्ठी में दर्द बयां कर दुल्हन ने दे दी जान

शर्मनाक! भाई ने कर डाली बहन से रेप, शिकायत पर पिता ने भी की पिटाई; थाने पहुंचा केस

दिल्ली-NCR की मंडियों में रेट कंट्रोल करेगा हरदोई! रोज पहुंचेगी सब्जियों की खेप, गंगा एक्सप्रेसवे से आएगी खुशहाली

मासूम का हत्यारा, इस्लाम का ‘दुश्मन’…सलीम वास्तिक ने 31 साल कैसे झोंकी पुलिस की आंख में धूल? पूरी दास्तां

हार का डर या 22 की कसक! 27 में अतरौलिया से लड़ना चाहते हैं ओमप्रकाश, किसे बताया अखिलेश का अहंकार?

CM सिटी में दिन दहाड़े किडनैपिंग… महिला को टक्कर मारा, फिर गोद से बच्चे को छीनकर भागे बोलेरो सवार