लग्जरी शौक ने बनाया अपराधी! भाई-बहन और सहेली ने की ₹8 लाख की चोरी; तीनों गिरफ्तार

हापुड़ में लग्जरी लाइफस्टाइल की चाहत ने सगे भाई-बहन और उनकी सहेली को अपराधी बना दिया. इन्होंने एक टिम्बर व्यापारी के घर लाखों की चोरी को अंजाम दिया. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है.

तिजोरी की चाबी और 'दोस्त' का धोखा... तीन गिरफ्तार Image Credit:

कहते है कि ‘शौक बड़ी चीज है’, लेकिन जब ये शौक अपनी हैसियत से बाहर हो जाएं तो इंसान को अपराध की दलदल में धकेल देते हैं. यह सनसनीखेज मामला हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की इन्द्रलोक कॉलोनी में सामने आया है. लग्जरी लाइफस्टाइल की चाहत में सगे भाई-बहन और उनकी एक सहेली ने मिलकर एक व्यापारी के घर में लाखों का डाका डाला.

इन्द्रलोक कॉलोनी निवासी टिम्बर व्यापारी कुलदीप गोयल के घर 24 मार्च को चोरी की घटना घटी थी. चोरों ने 8 लाख रुपये नगद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे. घटना के समय व्यापारी घर पर नहीं थे, उनकी मां और पत्नी मोनिका गोयल प्राचीन सिद्धपीठ चंडी मंदिर दर्शन करने गई थीं. जब महिलाएं वापस लौटीं, तो उनके होश उड़ा गए.

धनौरा बाइपास के पास से तीनों आरोपी गिरफ्तार

चोरों ने घर का ताला खोलकर अलमारी और तिजोरी में रखे नगद और जेवरात गायब कर दिए थे. पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. और पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रहीं थी. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खगाले थे और धीरे-धीरे पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया और आरोपियों के पास तक पहुंचने लगी.

पुलिस ने दोयमी धनौरा बाइपास के पास से ईशा गुप्ता निवासी इन्द्रलोक कॉलोनी, शालिनी उर्फ शालू निवासी गंगापुरा, आकाश निवासी गंगापुरा तीन आरोपियों को दबोचा. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, 11 हजार रुपये की नगदी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक बरामद की है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार चोरी की बात कबूल कर लिए.

साजिश की मास्टरमाइंड व्यापारी की पत्नी की सहेली

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शादियों में मेकअप और मेहंदी का काम करते हैं, लेकिन महंगे शौक पूरे करने के लिए उन्होंने चोरी का रास्ता चुना. पुलिस जांच में पता चला कि इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड व्यापारी की पड़ोसी और उनकी पत्नी की सहेली ईशा गुप्ता थी. ईशा अक्सर कुलदीप के घर आती-जाती थी, उसे तिजोरी की चाबी के बारे में पता था.

ईशा ने अपनी सहेली शालिनी उर्फ शालू के साथ मिलकर चोरी का प्लान बनाया था. बाद में शालिनी ने अपने भाई आकाश और मन्नू को भी इस काली कमाई के लालच में शामिल कर लिया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि वारदात में शामिल शालिनी का दूसरा भाई मन्नू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

Follow Us