पश्चिमी UP में भी बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; देखें IMD का अपडेट

अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है. आज नोएडा, गाजियाबाद सहित 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 जुलाई तक प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस बनी रह सकती है.

सांकेतिक तस्वीर, इमेज श्रोत- AI

उत्तर प्रदेश में मानूसन पूरी मानसून में है. पिछले कई दिनों से पूर्वांचल के जिलों में बारिश हो रही थी, आज मानसून ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी अपने आगोश में ले लिया है. रविवार की रात से ही प्रदेश के दोनों हिस्सें में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा समेत 22 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अब ऐसा ही मौसम अगले चार-पांच दिनों तक बना रह सकता है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज सोमवार से पूरे प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. 22 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, आजमगढ़, गोंडा, जौनपुर, चंदौली,कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, इटावा, फिरोजाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चल सकती है.

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र जिलों में है भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. इसी प्रकार गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर आदि जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

22 जुलाई तक रेनीडे

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 20 और 21 जुलाई को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मानसून और सक्रिय होगा. इस दौरान इन दोनों ही हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. यह स्थिति अगले तीन चार दिनों तक बना रहेगा. मौसम में इस बदलाव की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से बडी राहत मिलेगी. हालांकि इस दौरान उमस परेशान कर सकता है.

Follow Us