तुम्हें हनी ट्रैप का धंधा करना होगा, नहीं किया तो 5 लाख दो वरना….पत्नी को पति ने दी धमकी

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ही पति पर हनी ट्रैप के धंधे में शामिल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे जबरन इस गंदे धंधे में उतरने के लिए मजबूर किया और इंकार करने पर 5 लाख रुपये की मांग की. पति ने धमकी दी है कि अगर वो उसकी मांगें पूरा नहीं करती है तो वो उनके वीडियो वायरल कर देगा. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

बरेली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति ही पत्नी का दुश्मन बन बैठा. पत्नी का आरोप है कि पति उसे हनी ट्रैप के धंधे में धकेलना चाह रहा था. उसने बात-बात पर पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू किया. पति ने ही पत्नी का ही अश्लील वीडियो बनाकर कहा कि तुम्हे ये काम करना होगा. जब पत्नी ने इस काम को करने से मान किया तो पति ने कहा कि उसे 5 लाख रुपये दे.

अगर वो 5 लाख रुपये नहीं देती है तो वीडियो वायरल और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसे पति की गंदी हरकतों के बारे में पता चला. इस मामले में पीड़िता ने पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज कराया है. एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर इस मामले में कार्रवाई की गई. इस पूरे को बारादरी थाना में दर्ज किया गया है.

शादी जैसे पवित्र रिश्ते की मर्यादा को पति ने ताक पर रख दिया. इस घटना के बारे में सुनने पर हर कोई दंग रह गया. क्योंकि जो पति पत्नी की हर तरह से सुरक्षा के लिए तत्पर होता है वही जब उसकी इज्जत का दुश्मन बन जाए तो पत्नी के लिए कितनी मुश्किलें बढ़ जाती हैं. यहां बारादरी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति का गलत कामों में लिप्त है. उसके पति का हनी ट्रैप का धंधा है, जिसमें पूरी गैंग शामिल है.

गंदी वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

पत्नी ने कहा कि पति उसे भी इस गंदे काम में धकेलना चाहता है. जब पत्नी ने मना किया तो पति ने उसके गदे वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. इसके साथ ही उसे जान मारने की भी कोशिश की. दरअसल, पीड़ित महिला की शादी दिसंबर 2023 के महीने में हुई थी. फरीदपुर के रहने वाले एक शख्स से हुई थी. शुरुआत में सब कुछ सही चल रहा था. लेकिन, कुछ समय बीतने कुछ समय बाद उसे पति की असलियत पता चली.

महिला का आरोप है कि उसका पति पहले युवाओं को हनी ट्रैप में फंसाता है. उसके बात उसकी गंदी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है और इसके बदले अच्छी खासी रकम लेता है. पति के बारे में सच का पता चलने पर पति ने इसका विरोध किया. पति ने पत्नी को भी इस काम को करने के लिए जोर दिया. महिला ने मना किया तो पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया और कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर देगा. फिलहाल, इस मामले में पुलिस दोनों ही एंगल से जांच कर रही है.