दिल में बसा था बचपन वाला प्यार… पति को खिलाई नशीली गोलियां, BF संग रंगरलियां मनाने लगी दुल्हन; फिर…
झांसी में एक डेढ़ महीने की दुल्हन ने पति को दूध में नींद की गोलियां देकर अपने बचपन के प्रेमी को घर बुलाया. पति ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी के प्रेमी ने पति पर जानलेवा हमला भी किया. हालांकि पड़ोसियों की मदद से प्रेमी पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया है. इस चौंकाने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक डेढ़ महीने की दुल्हन अपने बेडरूम में बॉयफ्रेंड संग रंगरलियां मनाते हुए पकड़ी गई है. इस दौरान आरोपी बॉयफ्रेंड इस दुल्हन के पति पर जानलेवा हमला भी किया. हालांकि पति के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी के साथ मारपीट के बाद पुलिस को सौंप दिया गया. इस संबंध में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
मामला झांसी के चिरगांव का है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस गांव में रहने वाले युवक की शादी बीते 24 जून को बड़े धूमधाम से हुई. शादी के बाद दुल्हन को लेकर वह अपने घर आया और एक हफ्ते तक दुल्हन के साथ समय बिताने के बाद वह काम पर जाने लगा. इधर, घर में अकेले दुल्हन का फिर से बचपन वाला प्यार जाग गया. वह अक्सर फोन पर उससे बात करती रहती थी. यहां तक कि बीते कुछ दिनों से वह उसे चुपके से बेडरूम में भी बुलाने लगी थी.
पति को दूध में देती थी नशीली गोलियां
पीड़ित पति ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तो ठीक रहा, लेकिन बीते कुछ दिनों से खाना खाते ही उसे बहुत तेज नींद आने लगी थी. वह इसकी वजह समझ नहीं पा रहा था. हालांकि उसे आभाष हो रहा था कि उसके सो जाने के बाद उसके बेडरूम में कोई आकर बात करता है. हालांकि इसे उसने अब तक भ्रम ही समझ रहा था. दरअसल उसकी पत्नी दूध में नींद की गोलियां मिला देती थी. इसी बीच 19 अगस्त को उसके पड़ोसियों ने बताया कि कोई अनजान युवक उसके घर में आता है.
फिर ऐसे हुआ खुलासा
इस संबंध में उसने पत्नी से पूछताछ भी की, लेकिन उसने सवाल को टाल दिया. चूंकि डेढ़ महीने ही शादी को हुए थे, इसलिए पीड़ित पति ने भी इस मुद्दे को तूल नहीं दिया. लेकिन ठीक चार दिन बाद उसके पड़ोसी ने फोन पर बताया कि वही युवक उसके घर में घुसा है. यह सुनते ही पीड़ित पति घर पहुंचा और लात मारकर दरवाजा खोल दिया. देखा तो अंदर उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हाल में थी.
प्रेमी ने किया जानलेवा हमला
ऐसे हाल में पकड़े जाने पर पीड़ित की पत्नी और उसके प्रेमी ने सीधा हमला बोल दिया. पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने हाथ पकड़ लिए और उसके प्रेमी ने गला घोंटने की कोशिश की. इस दौरान उसकी चीख सुनकर पड़ोसी आ गए और दोनों को पकड़ लिया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है.
