शादी के 2 महीने बाद प्रेमी संग बेडरूम में थी पत्नी, बिना कपड़ों के देख पति के उड़े होश; मचा बवाल

झांसी में शादी के महज़ दो माह बाद पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा. पति का आरोप है कि पत्नी उसे खाने में नशे की गोलियां देती थी और अब उसे अपनी जान का डर है. इस धोखे के बाद वह पत्नी को अपने साथ नहीं रखना चाहता और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

शादी के महज़ दो माह बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा Image Credit:

झांसी में शादी के महज दो महीने बाद एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. पत्नी के साथ युवक को देखकर पति के होश उड़ गए. मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का है, जहां घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ. पति ने इसके बाद तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, चिरगांव कस्बा निवासी राजेश प्रजापति की शादी 24 जून को मध्य प्रदेश के दतिया जिले के काडोर गांव निवासी अभिलाषा से हुई थी. पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसे कमजोरी की शिकायत रहने लगी. इसके बाद उसे शक हुआ कि पत्नी उसके खाने में कोई नशीली चीज मिला रही है.

पति गया रिश्तेदार को देखने, घर पहुंचा प्रेमी

पीड़ित पति राजेश के मुताबिक, उसने इसके बाद पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की. उसे पता चला कि उसके सो जाने के बाद पत्नी किसी युवक से फोन पर बातचीत करती थी. आरोप है कि पति के घर से बाहर जाने के बाद एक युवक अक्सर वहां आता था. इसके बाद राजेश ने अपने परिचितों से भी इस पर नजर रखने को कहा.

राजेश का कहना है कि 23 अगस्त को वह एक घायल रिश्तेदार को देखने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान उसे पता चला कि एक युवक उसके घर में दाखिल हुआ है. वह तुरंत वापस घर पहुंचा.आरोप है कि बेडरूम में उसकी पत्नी और युवक बिना कपड़ों में मिले. इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.

‘ऐसा न हो कि मेरी लाश किसी ड्रम में मिले’

पति का आरोप है कि युवक उसकी पत्नी के गांव का ही रहने वाला है. उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने उसके घर के कुछ जेवर और रुपये भी युवक को दे दिए हैं. राजेश ने पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कहा कि वह किसी हाल में पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता, क्योंकि वह उसे जहर देकर मार भी सकती है.

वहीं, पति का आरोप है कि पत्नी के मायके वाले उसे ही गलत ठहरा रहे हैं और पत्नी को दोबारा साथ रखने का दबाव बना रहे हैं. पीड़ित पति को आशंका है कि ऐसा न हो कि उसकी लाश किसी ड्रम में मिले. पेशे से निजी बैंक में चपरासी पति राकेश ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट- अमित सोनी, टीवी9, झांसी

Follow Us