CSJM यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बेटी से गैंगरेप, 3 छात्रों ने क्लासरूम दिया वारदात को अंजाम; अरेस्ट
तीन सहपाठी छात्रों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित CSJM यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर की बेटी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह वारदात 16 मार्च को तीन छात्रों ने क्लासरूम में ही अंजाम दिया था. बीएमएलटी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही पीड़ित छात्रा ने पहले यूनिवर्सिटी प्रशासन को शिकायत दी. इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक कल्याणपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज (CSJM) यूनिवर्सिटी में यह शर्मनाक वारदात 16 मार्च को हुई. इसमें हेल्थ साइंस डिपार्टमेंट में बीएमएलटी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ उसके ही सहपाठियों ने क्लासरूम में दुष्कर्म करने की कोशिश की. आरोपियों से छूटने के बाद पीड़िता ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को सूचना दी. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई. पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.
पीड़िता का होगा मेडिकल
डीसीपी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक कल्याणपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है. अब पुलिस उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है. डीसीपी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है. जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.
पीड़िता के साथी है आरोपी
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी पीड़िता के साथी है और पीड़िता के साथ ही बीएमएलटी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं. आरोपियों के पीड़िता के साथ संबंध अच्छे थे और इनके ऊपर भरोसा भी करती थी. आरोपियों ने उसके इसी भरोसे का नाजायज फायदा उठाते हुए इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की पूरी कहानी बयां की है. इसी कबूलनामे के आधार पर पुलिस चार्जशीट बनाने में जुट गई है.