पहले थप्पड़, फिर मुक्का… युवक ने की छेड़खानी, गुस्से में HDFC की ‘ठाकुर’ बैंकर ने दिखा दिया रौद्र रूप

कानपुर की महिला HDFC बैंकर का एक बार फिर रौद्र रूप सामने आया है. ई-रिक्शा में घर लौटते वक्त एक युवक ने उनसे छेड़खानी की. पहले उसने पैर लगाए, फिर जांघ पर हाथ रखा और कुर्ते में हाथ डालने की कोशिश की. इसके बाद तो इस महिला बैंकर ने तुरंत रिक्शा रुकवाकर उस युवक को थप्पड़-मुक्के मारे और सबक सिखाया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला की बहादुरी की सराहना हो रही है.

कानपुर में महिला बैंकर से छेड़खानी

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एचडीएफसी बैंक का एक वीडियो पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था. इसमें एक महिला बैंकर ने खुद को ठाकुर बताते हुए एक दूसरी महिला बैंकर को खूब हड़काया था. उसी महिला बैंकर का एक बार फिर रौद्र रूप देखने को मिला है. इस महिला बैंकर ने ई-रिक्शा में बैठे युवक को खींचकर पहले थप्पड़ मारा, फिर मुक्के मारे. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला है कि महिला बैंकर अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद बैंक से निकलकर ई-रिक्शा में सवार होकर घर जा रही थी. इस दौरान सामने वाली सीट पर एक मुस्लिम युवक बैठा था, जिसने पहले तो अपनी टांगे महिला बैंकर के दोनों पैरों के बीच घुसाने की कोशिश की, फिर उसने महिला बैंकर की जांघ पर भी हाथ रख दिया. इसके बाद तो महिला बैंकर ने ई-रिक्शा रुकवाकर इस युवक की ऐसी खबर ली कि वह कभी भूल भी नहीं पाएगा.

महिला बैंकर खुद बताया घटनाक्रम

एक अन्य मीडिया में इस महिला बैंकर ने इस पूरे घटनाक्रम को बताया है. कहा कि आरोपी ने पहले उन्हें छूने की कोशिश की. उस समय तो उन्हें लगा कि भीड़ में गलती से ऐसा हुआ होगा. लेकिन इसके बाद आरोपी ने उनके दोनों पैरों के बीच अपनी टांगे लगा दी. फिर उनकी जांघ पर हाथ रख दिया. यहां तक कि कुर्ते में भी हाथ डालने की कोशिश की. इससे उन्हें एहसास हुआ कि यह गलती नहीं, जानबूझकर की गई हरकत है. इसके बाद तो बैंककर्मी ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली.

वायरल वीडियो में क्या है?

इस महिला बैंकर ने सात सेकेंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया है. यह वीडियो छेड़छाड़ की घटना के ठीक बाद का है. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास ई-रिक्शा में अश्लील हरकत का भी वीडियो है. जल्द ही वह उस वीडियो को भी पोस्ट करेंगी. अभी उन्होंने जो सात सेकंड का वीडियो पोस्ट मिया है, उसमें वह एक व्यक्ति को डांटते हुए गालियां दे रही हैं. वहीं वह व्यक्ति जल्दी से वहां से भागने की कोशिश करता नजर आ रहा है.

Follow Us