नकल में भी AI! होमगार्ड परीक्षा में स्मार्ट तरीके से हो रही थी धांधली, कानपुर में लेक्चरार समेत 3 अरेस्ट

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में AI तकनीक से नकल की बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है. कानपुर में प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर AI से OMR शीट भरने की योजना थी. सेक्टर मजिस्ट्रेट की सतर्कता से यह हाई-टेक नकल गिरोह पकड़ा गया. मुख्य षड्यंत्रकारी, जिसमें एक कॉलेज प्रवक्ता भी शामिल है, सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.

कानपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली का खुलासा Image Credit:

कानपुर में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में AI तकनीक से नकल की बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है. प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर AI से उत्तर निकाल OMR शीट भरने की योजना थी. सेक्टर मजिस्ट्रेट की सतर्कता से यह हाई-टेक नकल गिरोह पकड़ा गया. मुख्य षड्यंत्रकारी, जिसमें एक कॉलेज प्रवक्ता भी शामिल है, सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं.

बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में हो रही परीक्षा में प्रश्न पत्र को परीक्षा कक्ष से बाहर भेजते समय खेल हुआ. गिरोह ने पहले अभ्यर्थी को अनुपस्थित किया, दो फर्जी कक्ष निरीक्षक बनवाए और AI से OMR शीट भरने की योजना थी. इस मामले में कानपुर के कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

मिनी पॉकेट प्रिंटर और AI तकनीक से नकल

AI तकनीक और मिनी पॉकेट प्रिंटर के जरिए नकल कराने की कोशिश की गई थी. पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि बीएनएसडी इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री विभाग के प्रवक्ता परीक्षक एनसीसी लेफ्टिनेंट अखिलेश यादव ने यह बड़ी साजिश रची थी. उन्होंने संदीप चंद्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार नामक दो व्यक्ति को फर्जी कक्ष निरीक्षक बनवाये थे.

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के नोडल एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से सील्ड प्रश्न-पुस्तिका और प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली हैं. आरोपी एनसीसी कक्ष में बैठकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मिनी पॉकेट प्रिंटर और एआई तकनीक की मदद से नकल कराने की साजिश रच रहे थे.

ऐसे पकड़ा गया हाईटेक नकल गिरोह, जांच जारी

कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ललित बाजपेई के अनुसार, विद्यालय में ऑफलाइन लिखित परीक्षा के दो केंद्र ब्लॉक ए और बी बने थे. दूसरी टाइम की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होनी थी. दोपहर में 2:55 बजे ब्लॉक ए केंद्र संख्या 5305 में एक व्यक्ति परीक्षा कच्छ से बाथरूम की ओर जाता दिखा. सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मियों ने रोका.

जब उससे जानकारी हासिल करी तो उसने अपना नाम संदीप चंद्र विश्वकर्मा बताया. उसने खुद को ड्यूटी पर तैनात कक्ष संख्या 12 का कक्ष निरीक्षक बताया, लेकिन तलाशी के दौरान पीछे उसकी शर्ट के नीचे पर प्रश्न पत्र संख्या 49225732 मिली, जिस पर उसने सफाई देते हुए आरोपी ने कहा कि दूसरे कक्ष निरीक्षक निर्मल कुमार ने उसे यह प्रश्न दिया है.

पुलिस ने इस मामले में निर्मल को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अखिलेश यादव का नाम बताया जो कि बीएनएसडी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता है. पुलिस तीनों को पकड़ कर जब कर्नलगंज थाने ले गई. जिस अभ्यर्थी को पास कराया जाना था उसका नाम राहुल कुमार है. पुलिस पूछताछ कर रही है की इन लोगों के संपर्क में और भी अभ्यर्थी तो नहीं थे.

Follow Us