‘छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला’… गाने पर रील बना रही थी ट्रांसजेंडर महिला, तभी अचानक से सिपाही ने चूम लिया

15 फरवरी को आनंदेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालु प्रीतिभोज में शामिल होने पहुंचे थे. सुरक्षा के मद्देनजर ग्वालटोली थाने की पुलिस गश्त पर थी. ट्रांसजेंडर महिला गश्त दल के साथ चलते हुए रील बना रही थी, तभी एक कांस्टेबल उसके पास पहुंचा और उसे चूम लिया.

सिपाही ने ट्रांसजेंडर को गाल पर चूम लिया

कानपुर में महाशिवरात्रि के अगले दिन रविवार यानी 15 फरवरी को ग्वालटोली क्षेत्र के प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर में आयोजित प्रीतिभोज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक पुलिसकर्मी की हरकत ने बखेड़ा कर दिया है. दरअसल, मंदिर के पास पार्किंग क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के समूह के आगे-आगे चल रही एक ट्रांसजेंडर महिला ने रील बना रही थी.

जब ट्रांसजेंडर महिला ने “छैला बाबू तू कैसा दिलदार निकला… चोर समझी थी मैं, थानेदार निकला…” लगाया और रील बनानी शुरू कर दी. इसी दौरान एक कांस्टेबल ने अचानक से उसके गाल पर चूम लिया. फिलहाल, पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद हो गया.

ट्रांसजेंडर महिला ने इंस्टा पर अपलोड कर दिया वीडियो

ट्रांसजेंडर महिला ने उक्त वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘स्मार्टी कौशल’ पर अपलोड कर दिया. कुछ ही घंटे में वीडियो वायरल हो गया. इसके व्यू, लाइक्स और शेयर हजारों में पहुंचने लगे. कई यूजर्स ने पुलिसकर्मी की इस हरकत की निंदा की और इसे महिला सम्मान के खिलाफ बताया.

अब सिपाही की नौकरी पर आ गई बात

वीडियो वायरल होते ही कांस्टेबल ने खुद को पहचानते हुए उसी अकाउंट पर कमेंट किया. उसने लिखा, “अरे सुनो, ये मैं ही हूं. मुझे बहुत प्रॉब्लम हो रही है. नौकरी पर बात आ गई है. प्लीज इसे डिलीट कर दो और मुझे मैसेज करो.” जब महिला ने वीडियो नहीं हटाया तो कांस्टेबल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया.

पुलिस गश्त टीम के साथ था सिपाही

घटना रविवार यानी 15 फरवरी को आनंदेश्वर मंदिर के पास हुई. मंदिर में हजारों श्रद्धालु प्रीतिभोज में शामिल होने पहुंचे थे. सुरक्षा के मद्देनजर ग्वालटोली थाने की पुलिस गश्त पर थी. ट्रांसजेंडर महिला गश्त दल के साथ चलते हुए रील बना रही थी, तभी कांस्टेबल उसके पास पहुंचा और उसे चूम लिया.

एसीपी अमित कुमार चौरसिया ने क्या बताया?

एसीपी अमित कुमार चौरसिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित कांस्टेबल ग्वालटोली थाने में नियमित तैनात नहीं है. वह अतिरिक्त ड्यूटी पर आया था. हम वीडियो की सत्यता और घटनास्थल की पुष्टि कर रहे हैं. संबंधित कर्मी की पहचान और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. यदि उसे दोषी पाया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी.