‘ठाकुर हूं’ कहकर प्रेम जाल में फंसाया, शादी की बात पर बोला- पहले ईसाई बनो; थाने पहुंची म्यूजिक टीचर

कानपुर में एक म्यूजिक टीचर को 'ठाकुर' बनकर प्रेम जाल में फंसाने और फिर यौन शोषण कर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि आरोपी शादी की बात पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

म्यूजिक टीचर के यौन शोषण का आरोपी अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेम जाल में फंसाकर मारपीट करने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता के सामने अपनी पहचान ठाकुर के रूप में बताया था. काफीस सतय तक रिलेशन में रहने के दौरान आरोपी ने पीड़िता का यौन शोषण भी किया, लेकिन जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी उसके ऊपर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा. वहीं मना करने पर आरोपी ने मारपीट भी की. इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया है.

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह कानपुर के बारादेवी क्षेत्र की रहने वाली है और ग्वालटोली स्थित एक स्कूल में म्यूजिक टीचर की नौकरी करती है. साल 2023 में उसकी मुलाकात गिटार बजाने वाले अभिषेक उर्फ रौनी से हुई थी. उस समय अभिषेक ने अपना परिचय हिंदू और ठाकुर के रूप में दिया था. इसके बाद दोनों में बात होने लगी. इसी दौरान आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण भी किया.

पुलिस ने भेजा जेल

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि इसी बीच वह एक बार प्रेग्नेंट भी हो गई, लेकिन आरोपी अभिषेक ने दबाव बनाकर उसका अबार्शन करा दिया. इसके बाद जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने कहा कि ठाकुर हूं और जुबान का पक्का हूं. शादी तुझसे ही करूंगा. यह कहते हुए वह कुछ दिनों तक टालता रहा, लेकिन अब आरोपी ईसाई धर्म अपनाने पर ही शादी करने की बात कर रहा है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

दो साल बाद बताया असली पहचान

पीड़िता के मुताबिक दो साल बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की है. उसने बताया है कि वह हिंदू नहीं बल्कि ईसाई है और उसका असली नाम अभिषेक क्लॉडियस है. इसी के साथ आरोपी ने शर्त रखा है कि ईसाई धर्म अपनाने पर ही वह शादी करेगा. पीड़िता के मुताबिक एक दिन वह आरोपी के घर जाकर शादी के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की. एडीसीपी अर्चना सिंह के मुताबिक आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है.