गहरी नींद में सो रही थीं जुड़वा बहनें, पिता ने काट डाला गला… कानपुर में सनसनीखेज वारदात
कानपुर में रविवार की सुबह होने से पहले बड़ी वारदात हुई है. यहां एक व्यक्ति ने खुद अपने ही हाथों अपनी दो बेटियों की गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र का है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बेटियों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार की सुबह होने से पहले बड़ी वारदात हुई है. यहां एक व्यक्ति ने खुद अपने ही हाथों अपनी दो बेटियों की गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र का है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बेटियों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है. वारदात रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक डॉयल 112 पर सुबह साढ़े चार बजे फोन आया था. इसमें बताया गया था कि नौबस्ता इलाके के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक 11 साल की बच्ची की हत्या हो गई है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो पता चला कि दो लड़कियों के शव पड़े हैं. दोनों का गला काटा गया था. पुलिस ने मौके से ही इन लड़कियों के पिता को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. इसी के साथ पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जांच में उलझी पुलिस
कानपुर के डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक दोनों बच्चियों की उम्र 11 साल हैं और ये दोनों जुड़वा हैं. यह वारदात उनके पिता ने ही अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों की जांच के लिए आरोपी पिता के अलावा पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
सोते सोते रेत दिया गला
पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त दोनों बेटियां गहरी नींद में थीं. इसी दौरान आरोपी ने उनका गला रेत दिया. इसकी वजह से इन बेटियों को अपने बचाव तक का भी मौका नहीं मिला. बताया जा रहा है कि आरोपी पिता डिप्रेशन में चल रहा था. हालांकि पुलिस इन सभी तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी है.
