‘जो कायर थे वो मुस्लिम बन गए, पहले सब हिंदू थे’… राजा भैया ने कह दी बड़ी बात
प्रतापगढ़-प्रयागराज सीमा पर स्थित मादूपुर गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान राजा भैया ने कहा कि आज देश में जितने लोग मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे. कोई अरब से नहीं आया. लोभी, लालची, निष्ठाहीन लोगों ने दबाव में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया. जो सनातनी, वीर और बलिदानी थे, वह नहीं झुके.
कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इसमें वे यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘भारत में जो भी मुस्लिम हैं, वे हिंदू थे. कोई अरब से नहीं आया. ऐसे लोग जो आस्थाविहीन और कायर थे, उन्होंने दबाव में धर्म परिवर्तन कर लिया था.’ राजा भैया कई मौकों पर हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर मुखरता से अपनी राय रखते हुए नज़र आए हैं.
प्रतापगढ़-प्रयागराज सीमा पर स्थित मादूपुर गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे राजा भैया ने कहा कि ‘तामिलनाडु में एक डीएमके के नेता है. अक्सर सनातन धर्म की आलोचना करते हैं. कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए. यह डेंगु है, मलेरिया है, फाइलेरिया है. उनके ऐसे बयानों के बाद भी हिंदू समाज ने किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.’
मुस्लिम धर्म को लेकर ऐसी बात कही होती तो बवाल मच जाता
राजा भैया ने आगे कहा कि ‘कल्पना किजिए अगर मुस्लिम धर्म को खत्म करने की उन्होंने बात कही होती तो अब तक बड़ा बवाल हो जाता. पता नहीं कितने फतवे जारी होते. अब यह जरूरी है कि हिंदू समाज सनातन को बचाने के लिए खुद आगे आना होगा. आज देश में जितने लोग मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे. कोई अरब से नहीं आया. लोभी, लालची, निष्ठाहीन लोगों ने दबाव में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया. जो सनातनी, वीर और बलिदानी थे, वह नहीं झुके.’
सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा
राजा भैया ने कहा कि ‘अगर सनातन कमजोर रहेगा तो संविधान भी नहीं रहेगा. लोग नारा लगाते हैं कि जय संविधान. इस देश में संविधान इसलिए है क्योंकि यह हिंदू बाहुल्य है. जिस दिन यह देश हिंदू बाहुल्य नहीं रहा तो ये उस संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे. ‘ उन्होंने यह भी कहा भारत को कितनी बार मिटाने की कोशिश की गई. लेकिन सबके हाथ असफलता ही लगी.
