महिलाओं के अंडरगारमेंट सेक्शन में क्या कर रहे थे पुलिस वाले? वीडियो सामने आया तो मचा बवाल, हुए सस्पेंड

लखीमपुर खीरी में ड्यूटी के दौरान 5 पुलिसकर्मियों का मॉल के महिलाओं के अंडरगारमेंट सेक्शन में वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया. इन पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. जनता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं. विभागीय जांच भी शुरू हो गई है.

महिलाओं के अंडरगारमेंट सेक्शन में पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पांच पुलिस वाले वर्दी में एक मॉल में घुसते हैं और महिलाओं के अंडरगारमेंट सेक्शन में जाकर कपड़े उठा-उठाकर देखते हैं. इनका वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस ने सफाई दी कि ये पांचों पुलिस वाले अपने परिवार के साथ मॉल में गए थे, लेकिन बाद में इन पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसकर्मी शॉपिंग मॉल में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स सेक्शन में जाकर कपड़े उठा-उठाकर देखते हैं. कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों की इस हरकत को आपत्तिजनक बताया. सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर लोग नाराजगी प्रकट करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि इस वीडियो पर पुलिस ने पहले सफाई दी थी कि ये पुलिस कर्मी अपने परिवार के साथ खरीदारी के लिए गए थे. बाद में पुलिस अधीक्षक ने इन पांचों पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया.

ये हुआ खुलासा

वायरल वीडियो में नजर आ रहे पुलिस कर्मी की पहचान लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि 27 अप्रैल 2026 को इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लगी थी. ड्यूटी पर रवाना होने के बाद ये पुलिसकर्मी मॉल चले गए और कपड़ों की खरीदारी करने लगे. मामले का खुलासा होने के बाद इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन हुआ है. इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है.

सामने आया एसपी का प्रेसनोट

जांच रिपोर्ट को देखते हुए लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने इन पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बाद मीडिया सेल के जरिए प्रेसनोट जारी किया है. हालांकि इस संबंध में उन्होंने विस्तृत बयान जारी नहीं किया है. उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि जब सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो आम जनता का भरोसा कैसे बना रहेगा.

Follow Us