2 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, LIC एजेंट बनकर पहुंचा बॉयफ्रेंड; फिर दोनों ने कर दिया ये कांड

यूपी के हापुड़ में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने बच्चों को बेहोश करा दिया. महिला के दो बच्चे हैं. उसका बॉयफ्रेंड घर में आया, उसके साथ एक दोस्त भी मौजूद था. दोनों ने घर में महिला की मौजूदगी में जो काम किया, उसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit: AI image

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के अमीरपुर नगौला में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक ऐसा कारनामा किया, जिसे सुनकर सबके होश उड़ गए. दरअसल, एक महिला के घर में एलआईसी एजेंट और उसका दोस्त आए. दोनों घर में रखे हुए 15 लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये कैश को अपने साथ लेकर फरार हो गए. इस घटना को अनजाम देने के लिए उन्होंने लूटपाट किए जाने वाले घर में पहले बच्चों को बेहोश किया.

सभी के बेहोश होने के बाद उन्होंने घर में रखी नकदी और गहने खंगाले और उसे अपने साथ लेकर चले गए. इस घटना के बाद महिला ने बताया कि एलआईसी एजेंटों ने घर में चोरी कल ली है. लेकिन, यहां मामला तो कुछ और ही था जिसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ.

बॉयफ्रेंड से मिलकर रची साजिश

घर में महिला और उसके दो बच्चे मौजूद थे. महिला ने कहा कि दो एलआईसी एजेंट आए थे. उन्होंने एलआईसी एजेंट बताकर घर का दरवाजा खुलवाया. ये घटना 7 जून की है. महिला का नाम अनामिका उर्फ नेहा है. उसने कहा कि घर आए एजेंट्स ने ही बच्चों को रूमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया. उसके बाद दोनों ही शख्स घर में रखी आलमारी की ओर बढ़े. उन्होंने अलमारी में रखी हुई चार अगूंठी, सोने की दो कंगन, एक चेन, दो हार, 1.5 लाख रुपये लिया और मौके से फरार हो गए.

इस घटना की सूचना मिलने पर जतिन शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने हर एंगल से मामले की जांच की. पुलिस की शक की सूई महिला पर ही आई. फिर पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस घटना को अनजाम दिया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि शुभम की पत्नी अनामिका का ग्राम मुंडाली के गांव अटौला के रहने वाले शख्स निगम के साथ 4 साल से अफेयर चल रहा था. नेहा एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी.

रिश्तेदार के घर जाता था बॉयफ्रेंड निगम

पति शुभम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. वह 8 से 12 घंटे तक काम करता था. उसे पत्नी पर जब शक हुआ तो उसने निगम के बारे में पुलिस को बताया. जहां पर नेहा रहती थी, वहां पर निगम की एक रिश्तेदार भी रहती थी. वहां पर निगम का आना-जाना था. बस पहले बातचीत और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया. नेहा का एक आठ साल का बेटा और दूसरी तीन साल की बेटी है. पुलिस ने निगम के पास से गहने, नकदी और बाइक बरामद कर ली है.

Follow Us