यूपी के 33 पीसीएस अधिकारी बनेंगे आईएएस, 10 जून को होगा फैसला, जानें किन नामों की है चर्चा

उत्तर प्रदेश में पीसीएस से आईएएस के पदों पर पदोन्नति देने के लिए 10 जून को डीपीसी दिल्ली में होगी. इस दौरान यूपी से 33 पीसीएस अफसरों को पीसीएस से आईएस बनाया जाना है. इसमें वर्ष 2010, 2011 व 2012 बैच के पीसीएस अफसरों के नामों पर विचार होगा.

आईएस ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूपी में 33 पीसीएस अफसर आईएस बनने जा रहे हैं. इसके लिए 10 जून को दिल्ली में डीपीसी होगी. इसमें 2010, 2011 व 2012 बैच के पीसीएस अफसरों को आईएस के पद पर पदोन्नति देने का विचार किया जाएगा. है. नियुक्ति विभाग ने केंद्र से आवंटित पदों के आधार पर संभावित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां और सेवा अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वेरिफिकेशन के बाद नियमों के आधार पर इन पीसीएस अधिकारियों को आईएस के तौर पर पदोन्नति देने की संतुष्टि कर दी जाएगी.

साल 2010 में पीसीएस सेवा के आठ अधिकारी हैं. 2011 बैच में 21 अधिकारी है.दोनों बैचों की संख्या मिलाकर 29 होती है. कुल 33 अफसरों को आईएस के पद पर प्रमोट किया जाना है. ऐसे में 4 पद रिक्त बच जाएंगे. ऐसी स्थिति में 2012 बैच के भी कुछ अफसरों को आईएस बनने का मौका मिल सकता है. अब देखना होगा कि तीनों ही बैच से किन अधिकारियों की किस्मत खुलती है.

2010 बैच के इन नामों की चर्चा

बता दें आईएस पदोन्नति को प्रशासनिक सेवा में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे पदोन्नति पाने वाले अफसरों के कद में इजाफा होता है. ऐसे में डीपीसी बैठक पर अधिकारियों और प्रशासनिक महकमे की खास नजर बनी हुई है.इसके लिए वर्ष 2010 बैच के डा. विश्राम, अशोक कुमार कन्नौजिया, पुष्पराज सिंह, राजकुमार द्विवेदी, राकेश कुमार पटेल, आलोक कुमार, सुशीला, संजय कुमार सिंह का नाम चर्चा में है.

2011 बैच के ये लोग बनाए जा सकते हैं पीसीएस से आईएस

साल 2011 में पूनम निगम, संतोष बहादुर सिंह, पंकज वर्मा, प्रदीप कुमार यादव, योगानंद पांडे, विजय कुमार सिंह, अतुल कुमार, डा. सुनील कुमार वर्मा, हर्ष देव पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, डा. नितिन मदान, प्रियंका सिंह, अमित कुमार-प्रथम, रिंकी जायसवाल, अमित सिंह, अमित कुमार-द्वितीय, विवेक श्रीवास्तव, वैभव मिश्रा, नरेंद्र बहादुर सिंह, संदीप कुमार, गरिमा स्वरूप को पीसीएस से आईएस बनाया जा सकता है.

Follow Us