‘जनता भाजपा को धो-पटककर सुखा देगी’, बिजली संकट पर अखिलेश का योगी सरकार पर तंज

यूपी में बिजली संकट पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी. शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में अब करेंट नहीं रहा.

अखिलेश यादव (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Credit:

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने प्रदेश में बिजली संकट को लेकर योगी सरकार पर फिर से तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा में अब करेंट नहीं रहा. भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं.

जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी-अखिलेश

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी. शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है.

‘सीएम की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते है या नहीं’

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं. अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं.

अखिलेश के वार पर योगी ने भी किया था पलटवार

बता दें कि 26 मई यानी मंगलवार को भी सीएम योगी ने बिजली संकट पर तंज कसते हुए कहा था कि  बीजेपी की सरकार ने प्रदेश तो अंधकार की तरफ धकेल दिया है. इसपर सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा था कि सीएम योगी ने कहा कि सपा के शासन में तो लोग बिजली के तार पर कपड़े सुखाते थे. उस समय तो इन लोगों ने व्यवस्था बनाई थी कि किसी भी जिले में एक हफ्ते दिन में बिजली मिलेगी तो अगले हफ्ते रात में.

सीएम योगी ने कहा-बिना भेदभाव दे रहे बिजली

सीएम योगी ने कहा कि इस समय बिना भेदभाव के प्रदेश भर में 24 घंटे बिजली दी जा रही है. लोड बढ़ने की वजह से कहीं-कहीं फाल्ट और ट्रिपिंग की दिक्कत है, तो उसका भी निस्तारण किया जा रहा है. इस दिशा में लगातार सुधार किया जा रहा है. काफी काम हुआ है और आगे भी जारी रहेगा. इसके लिए सिस्टम को थोड़ा समय तो देना होगा. 

Follow Us