हारिश के लैपटॉप-मोबाइल से ATS को मिले खतरनाक राज, आतंकी हमलों के लिए जुटा रहा था फंड

आतंकी हारिश के लैपटॉप और मोबाइल से एटीएस को दिल दहलाने वाले राज मिले हैं. सूत्रों के मुताबिक आतंकी हारिश देश में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए फंड जुटा रहा था. पूछताछ में भी उसने आईएस के हैंडलर से संपर्क की बात कबूली है.

IS आतंकी हारिश Image Credit:

उत्तर प्रदेश एटीएस को आईएस आतंकी हारिश के लैपटॉप और मोबाइल से ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां हिल गई हैं. मुरादाबाद से गिरफ्तार इस आतंकी ने हमलों को अंजाम देने के लिए फंडिंग जुटाने की पूरी साजिश रची थी. उसके बैंक खाते में बीते कुछ महीनों में संदिग्ध खातों से भारी रकम ट्रांसफर हुई थी. मंगलवार यानी 25 मार्च को एटीएस ने हारिश को लखनऊ जेल से अपनी अभिरक्षा में लिया और रिमांड पर पूछताछ शुरू की.

पूछताछ की शुरुआत में हारिश खुद को निर्दोष बताता रहा और चुप्पी साधे रहा, लेकिन जब अधिकारियों ने उसके लैपटॉप और मोबाइल से निकले डेटा के बारे में सवाल दागे तो उसने आईएस के हैंडलर से संपर्क की बात कबूली है. उसने ग्रुप के अन्य सदस्यों के बारे में भी कई अहम राज उगले हैं. एटीएस अब हारिश का उसके इन साथियों से आमना-सामना कराने की तैयारी में है.

संदिग्ध गतिविधियां पकड़ी गईं

एटीएस सूत्रों के मुताबिक, हारिश बीडीएस दंत चिकित्सा का कोर्स कर रहा था. उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों से पूछताछ में पता चला कि हारिश की गतिविधियां काफी संदिग्ध थीं. वह दिनभर लैपटॉप और मोबाइल पर व्यस्त रहता था. आसपास के इलाकों से कई लोग उससे मिलने आते थे. एटीएस ने उन सभी साथियों को चिन्हित कर लिया है, जिन्हें हारिश ने अपने ग्रुप में शामिल कर जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने की प्लानिंग की थी.

आज

एटीएस अब हारिश का उसके इन साथियों से आमना-सामना कराने की तैयारी में है. यह आमना-सामना आज प्रस्तावित है. ATS का मनाना है इससे साजिश की पूरी तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी. हारिश की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. एटीएस की टीम उसके संपर्कों, फंडिंग के स्रोत और संभावित टारगेट्स की गहन जांच कर रही है, ताकि ये पता लगाया जा सकें, उसके नेटवर्क के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा सके.

Follow Us