राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: आज शासन को सौंपी जा सकती है SIT की फाइनल रिपोर्ट, तय हुई जवाबदेही

श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT आज ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है. रिपोर्ट में SIT ने प्रबंधन में बड़े बदलाव और जवाबदेही तय करने की सिफारिश की है. सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में चढ़ावे के संग्रह, परिवहन और गणना प्रक्रिया में खामियों पर फोकस किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर Image Credit: AI Generated

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी रिपोर्ट फाइनल कर ली है. सूत्रों के मुताबिक एसआईटी आज ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है. अपनी रिपोर्ट में SIT ने प्रबंधन में बड़े बदलाव और जवाबदेही तय करने की सिफारिश की है. सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में चढ़ावे के संग्रह, परिवहन और गणना प्रक्रिया में खामियों पर फोकस किया गया है.

इसी के साथ एसआईटी ने AI आधारित सुरक्षा और निगरानी प्रणाली लागू करने की सिफारिश की है. एसआईटी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में बैंक अधिकारियों की जिम्मेदारी और लापरवाही भी तय करने की बात कही गई है. इसी के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों और गणना कर्मियों की भूमिका तय करने का भी प्रस्ताव है. एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि SOP के पालन में में लापरवाही बरती गई. इसलिए अब जवाबदेही तय करने की भी सिफारिश की गई है.

रिपोर्ट में इनका भी नाम

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में डॉ. अनिल मिश्रा और गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका बताते हुए इनका भी शामिल किया है. इसी के साथ चढ़ावा चोरी रोकने के लिए मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया है. बता दें कि मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बवाल मचने के बाद सरकार ने 13 जून को SIT का गठन किया था. इसके बाद एसआईटी ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट पेश किया. वहीं अब विस्तृत जांच के बाद आज फाइनल रिपोर्ट पेश करने का दावा किया जा रहा है.

8 लोगों की हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद ट्रस्ट की ओर से FIR दर्ज किया गया और 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी. वहीं अब एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट मिलने पर शासन स्त्र पर कुछ बड़े फैसले हो सकते है एसआईटी की इस रिपोर्ट पर अब देख भर के लोगों की नजरें हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

Follow Us