‘अफवाहों में न पड़ें, राष्ट्रभक्ति दिखाएं’, CM योगी बोले- अब 5-6 दिन में ही सिलेंडर क्यों चाहिए?
प्रदेश में पेट्रोल-गैस और डीजल के संकट को लेकर आ रही खबरों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की है. उन्होंने प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्कत उपलब्धता की बात कही है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर अफवाहों में ना पड़े राष्ट्रभक्ति दिखाएं. इसके अलावा उन्होंने सिलेंडर मिलने के 5 से 6 दिन बाद फिर से गैस एजेंसी ना पहुंचने की अपील की है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों से गैस की किल्लत की खबरें लगातार सामने आ रही है. गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिख रही है. उधर पेट्रोल-डीजल को लेकर भी बाइंग की स्थिति देखने को मिल रही है. गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, गोंडा, देवरिया समेत कई शहरों के पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नजर आई हैं. हालांकि, सरकार की तरफ से एलपीजी, पेट्रोल और सिलेंडर उपलब्धता को लेकर बार स्पष्टीकरण दिया जा रहा है. सरकार का कहना है कि प्रदेश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल और गैस के स्टॉक में कमी नही हैं.
अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की स्थिति को लेकर गोरखपुर के गीडा में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने आईटी पार्क के लोकार्पण के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि. गल्फ वॉर के पहले अगर किसी के घर रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चल जाता था, तो आज वह व्यक्ति 5वें या 6वें दिन क्यों दोबारा गैस लेने पहुंच जा रहा है. जब नंबर आएगा तो रजिस्ट्रेशन करवाएं. रसोई गैस घर तक पहुंच जाएगी.
पहले की ही तरह होम डिलिवरी होगी
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हमने प्रदेश में हर जिला प्रशासन से कहा है कि जैसे पहले होम डिलीवरी होती थी. वैसे ही सिलेंजर पहुंचाई जाएगी. लाइन लगाने की आवश्यकता नही है. लेकिन कुछ हैं,जो अफवाह फैला कर माहौल खराब करना चाहते हैं, अव्यवस्था फैलाना चाह रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की है जब आपकी बारी आएगी तो आपकी रसोई तक गैस पहुंच जाएगी. जब आवश्यकता हो तभी पेट्रोल डीजल लेने जाइये. लाइन लगाने की आवश्यकता क्यों है.
‘अफवाह या दुष्प्रचार के चक्कर में ना पड़े’
सीएम योगी ने कहा कि अगर हम किसी उतावलेपन में आकर किसी अफवाह या दुष्प्रचार के चक्कर मे पड़ते हैं तो हमारी राष्ट्रभक्ति पर लोग संदेह करेंगे, हमको यह सतर्कता रखनी होगी. हमे अपने राष्ट्रीय नेतृत्व पर विश्वास रखकर धन्यवाद देना चाहिए कि भारत मे सबकुछ अच्छा है. उत्साहपूर्वक उत्सव मनाए जा रहे हैं. दुनिया मे हाहाकार,अराजकता, अव्यवस्था है,लेकिन भारत के अंदर हम प्रधानमंत्री जी के एक यशस्वी नेतृत्व में बेखौफ व सुरक्षित हैं,विकास यात्रा को भी बढ़ा रहे हैं.
‘युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति होगा प्रभावित’
सीएम योगी ने आगे कहा कि अग यह युद्ध लंबा खिंचा तो प्रभावित हर व्यक्ति होगा. हमको मानसिक रूप से तैयार होना होगा. अफवाहों पर ध्यान नही देना होगा, जब आपत्ति ,चुनौती आती है तो चुनौती का मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को सरकार के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलना होगा. यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है. जब हम सरकार के साथ किसी भी नेशनल इश्यू में मिलकर काम करेंगे तो परिणाम हमारे सामने आएंगे. देशहित में अगर केंद्र सरकार ने कोई कदम उठाया तो हम उसके लिए खुद को तैयार करेंगे.