सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी बोले- प्यार से मानेंगे ठीक, वरना दूसरा तरीका अपनाएंगे

सीएम योगी ने सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश करने वालों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर आपको नमाज पढ़नी तो घर पर पढ़िए, अपने धार्मिक स्थलों पर पढ़िए. हम सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देंगे. प्यार से मानेंगे ठीक बात है. नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे.

सीएम योगी Image Credit:

सीएम योगी ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर नमाज पढ़नी है घर पर पढ़िए. आपकी संख्या ज्यादा है, घर पर ही शिफ्ट में नमाज अदा करें. अपने धार्मिक स्थलों पर नमाज पढ़िए. प्यार से मानेंगे, ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. सीएम योगी ने ये सभी बातें एक निजी मीडिया हाउस के कार्यक्रम में कही.

सीएम योगी ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर सच में नमाज नहीं होती. मैं उनसे यही कहता हूं कि कतई नहीं होती है. आपको जाकर देखना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति आकर चौराहे पर तमाशा बना देगा. उसको सड़क रोकने का अधिकार क्या है. आवागमन बाधित करने का कौन सा अधिकार है उसके पास?

सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देंगे-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा है उधर से लोगों ने अपनी संख्या ज्यादा होने का हवाला दिया. हमने कहा शिफ्ट में नमाज पढ़ लीजिए. अगर घर में रहने की जगह नहीं है, तो संख्या को कंट्रोल करिए. सामर्थ्य नहीं है तो बेकार आगे क्यों संख्या बढ़ाई जाए. अगर आपको सिस्टम के साथ रहना है तो आपको सबके लिए लागू होने वाले नियम-कानून मानना होगा.सीएम आगे कहा, योगी ने कहा कि हमने साफ-साफ कर दिया है कि सड़कों पर अराजकता नहीं फैलने देंगे. प्यार से मानेंगे ठीक बात है. नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे.

कानून का राज सबके लिए समान-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा हम कानून का राज सबके लिए समान रूप से लागू करेंगे. नमाज पढ़नी आवश्यक है. आपको शिफ्ट में इसे पढ़ना चाहिए. सड़क पर नहीं. सड़क चलने के लिए है. एक आम नागरिक के लिए, एक बीमार व्यक्ति के लिए, एक आम नागरिक के लिए, एक कामगार के लिए, एक कर्मचारी के लिए, एक सामान्य नागरिक के लिए, एक व्यापारी के लिए हैं. हम सड़क को बाधित नहीं करने देंगे.

Follow Us