प्रयागराज के बिट्ठल होटल में लगी भीषण आग, 12 से अधिक लोग अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आग किन कारणों से लगी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट के बाद आग लगी है. फिलहाल, होटल में फंसे लोगों को भी रेस्क्यू किया जा रहा है.फिलहाल, होटल में फंसे लोगों को भी रेस्क्यू किया जा रहा है. लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

प्रयागराज के बिट्ठल होटल में भीषण आग

संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइन्स में बिट्ठल होटल में भीषण आग लग गई. होटल से तेज आग की लपटें और धुएं का गुबार उठ रहा है. होटल के अंदर तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोगों के होटल के अंदर फंसे होने की आशंका है. सूचना पाकर घटनास्थल पर सिविल लाइन्स थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई है. हालांकि, आग के भयावह होने के चलते अब तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका है.

ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

आग किन कारणों से लगी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि, लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट के बाद आग लगी है. फिलहाल, होटल में फंसे लोगों को भी रेस्क्यू किया जा रहा है. फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि आग तेजी से फैली, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सबसे पहले होटल के निचले हिस्से में भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले आग होटल के निचले हिस्से में भड़की. देखते ही देखते ये चौथे तल तक पहुंच गई. होटल में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. होटल के आसपास भगदड़ की स्थिति बन गई. बता दें इमारत के अंदर 12 से अधिक लोगों को फंसे होने की आशंका है. उनकी जान बचाने की कोशिश जारी है.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर मौजूद

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) चंद्र मोहन शर्मा भी घटनास्थल पर हैं. उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता होटल में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है. होटल के आसपास के इलाके को सुरक्षा के लिहाज से खाली करा लिया गया है.आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और कारणों का सही आकलन हो पाएगा. फिलहाल, आग पकर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. उम्मीद है, जल्द ही इसपर काबू पाते हुए अंदर फंसे लोगों को बचा लिया जाएगा.

Follow Us