CM योगी का लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि हर पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. मुख्यमंत्री ने राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, आवास और सामाजिक कल्याण से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, शिकायतों की नियमित निगरानी रखने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.
Follow Us
More Videos

गुरु गोरखनाथ की नगरी का ऐसा सौंदर्यीकरण! मन मोह लेंगी शहर की सड़कें; देखें Photos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

