CM योगी का अचानक दिल्ली दौरा, अमित शाह और राजनाथ सिंह से कर सकते हैं मुलाकात
सीएम योगी का अचानक दिल्ली जाने का प्रोग्राम तय हुआ है. वह तकरीबन 13.45 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे. यहां से वह यूपी के सदन के लिए रवाना होंगे. इस दौरान सीएम योगी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन नवीन से मुलाक़ात कर सकते हैं
मंत्रियों के विभाग बंटवारे के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का अचानक से दिल्ली जाने का प्रोग्राम तय हुआ है. वह 12.55 मिनट पर अमौसी से फ्लाइट के माध्यम से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. वह तकरीबन 13.45 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे. यहां से वह यूपी के सदन के लिए रवाना होंगे. अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम योगी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन नवीन से मुलाक़ात कर सकते हैं.
कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभाग बंटवारा नहीं हो पाया
प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार के 4 दिनों बाद भी नवनियुक्त होने वाले मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं किया जा सका है. माना जा रहा है कि मंत्रियों के विभाग के बंटवारे को लेकर ही सीएम योगी का दिल्ली जाने का यह दौरा तय हुआ है. वह यहां, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ किन मंत्रियों कौन से विभाग आवंटित किए जाए इसपर चर्चा कर सकते हैं.
6 मंत्रियों को दिलाई गई थी शपथ
बता दें कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार कर राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छह नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके अलावा दो राज्यमंत्रियों को प्रमोट किया गया.
क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश
नवनियुक्त होने वाले मंत्रियों में पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मनोज पांडेय, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत के नाम शामिल हैं. वहीं, राज्यमंत्री अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन दिया है.
योगी मंत्रिमंडल में 6 नए सदस्यों की शपथ के साथ ही अब यूपी कैबिनेट में 60 सदस्य हो चुके हैं. कहा जा रहा है कि ये सब आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश है. ताकि विपक्ष की आलोचनाओं का जबाब दिया जा सके.