CM युवा उद्यमी योजना का बदला नियम, अब ये काम करने के बाद ही मिलेगा बिना ब्याज 5 लाख का लोन

CM युवा उद्यमी योजना के नए नियमों के मुताबिक लोन की राशि स्वीकृत होने के बाद चुनिंदा 3 संस्थानों से 30 घंटे का ट्रेनिंग सत्र पूरा करना जरूरी होगा. ट्रेनिंग के लिए समाधान समिति, यूपीआईकान (यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड) और उद्यमिता विकास संस्थान को चुना गया है. इसके बाद ही लोन की राशि आपके खाते में बैंक द्वारा भेजी जाएगी.

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का बदला नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत मिलने वाले 5 लाख रुपये के लोन के नियमों में बदलाव किया गया है. अब आवेदक को तभी लोन उपलब्ध कराया जाएगा, जब वह ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा कर लेगा. ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही बैंक के पास पहुंच जाएगा, जिकसे बाद लोन की राशि आवेदक को जारी हो जाएगी.

इस संस्थानों से पूरा करना होगा 30 घंटे का ट्रेनिंग सत्र

नए नियमों के मुताबिक युवा उद्यमी को लोन की राशि स्वीकृत होने के बाद चुनिंदा 3 संस्थानों से 30 घंटे का ट्रेनिंग सत्र पूरा करना जरूरी होगा. ट्रेनिंग के लिए समाधान समिति, यूपीआईकान (यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड) और उद्यमिता विकास संस्थान को चुना गया है. बैंक से लोन स्वीकृत होने के 5 दिन के भीतर यहां युवकों को उनके चुने हुए सेक्टर के अनुसार एनसीवीटी के पाठ्यक्रम पर आधारित 30 घंटे की आनलाइन ट्रेनिंग कराई जाएगी.

रजिस्ट्रेशन से पहले देखना होगा ये वीडियो

सरकार ने लोन के लिए सीएम युवा उद्यमी योजना पर पंजीकरण करने के लिए काउंसलिंग सत्र के तहत आधे घंटे का प्रारंभिक वीडियो देखना भी जरूरी कर दिया है. इस वीडियो में युवकों को उद्यम की बारिकियां और लोन जुड़ी सभी चीजों की बारिकी से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. बता दें शासन ने लगभग 2.67 लाख आवेदनों को बैंक के स्तर से स्वीकृति न मिल पाने पर गही चिंता जताई है.

अप्रैल तक 168516 आवेदनों के तहत 5913.13 करोड़ रुपये का लोन

बता दें कि सीएम उद्यमी युवा योजना के तहत बैंक बिना गारंटी के पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन देते हैं. इस प्रक्रिया में कहीं कोई गड़बड़ी ना होने पाए इसके लिए फेस रिक्ग्नीशन प्रणाली को भी अपनाया गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 28 अप्रैल तक लगभग सीएम उद्यमी योजना के तहत 530487 आवेदन आए थे. इनमें 448577 आवेदनों को बैंक को भेजा गया. करीब 180756 आवेदनों को स्वीकृति मिली. 168516 आवेदनों के तहत 5913.13 करोड़ रुपये का लोन दिया गया.

Follow Us