हजरतगंज में भारी बवाल! महंगाई के खिलाफ सड़क पर लेटीं महिला कार्यकर्ता

लखनऊ के हजरतगंज में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सड़क पर लेटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जाहिर की. प्रदर्शन के चलते हजरतगंज इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने की कोशिश की. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. प्रदर्शनकारियों ने महंगाई पर तत्काल राहत देने और आम लोगों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने की मांग की. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कोशिश की.

Follow Us