मां के साथ आपत्तिजनक हाल में था युवक, देखते ही बेटे ने उठाया खौफनाक कदम; दी दर्दनाक मौत

लखनऊ में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है. एक युवक (सूरज कुमार गौतम) को उसकी प्रेमिका के बेटे ने अवैध संबंधों के चलते बेरहमी से मार डाला. बेटे ने अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद चचेरे भाई के साथ मिलकर ईंट और चापड़ से वार कर उसकी जान ले ली. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक झकझोर देने वाली मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है. इसमें दो लड़कों ने एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी है. मृतक की पहचान पीजीआई के संविदाकर्मी और अशरफनगर-इठुरिया के डेरहवा निवासी सूरज कुमार गौतम के रूप में हुई है. वारदात लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह की है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

आरोप है कि मुख्य आरोपी की मां से युवक के प्रेम संबंध थे और आरोपी ने युवक को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया था. वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्याकांड की वजह अवैध संबंध बताया है. इस मामले में पुलिस ने युवक की प्रेमिका के बेटे और भतीजे को अरेस्ट कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपी ने वारदात कबूल लिया है.

चचेरे भाई संग दिया वारदात को अंजाम

बताया कि उन्हें कई दिनों से शक था कि सूरज उसके घर में चुपके से आता है और उसकी मां के साथ संबंध बनाता है. इसी शक के आधार पर उन लोगों ने नजर रखनी शुरू की और रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद महिला के बेटे ने अपने चचेरे भाई को बुलाया और फिर दोनों ने ईंट से वार कर सूरज को बुरी तरह जख्मी कर दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों चापड़ से वारकर सूरज की जान ले ली. वहीं सूरज की मौत के बाद उसके शव को उठाकर खाली प्लॉट में फेंक दिया.

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

लखनऊ में डीसीपी (दक्षिण) अमित कुमार आनंद के मुताबिक वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया था. इन टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले. इन्हीं में से एक कैमरे में दोनों आरोपियों को संदिग्ध परिस्थिति में भागते देखा गया था. शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ में खुलासा होने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है.

दो महीने पहले दी थी चेतावनी

महिला के बेटे ने पुलिस की पूछताछ में उसकी मां का युवक के साथ प्रेम प्रसंग करीब तीन साल से चल रहा था. दो महीने पहले उसने इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया था. उस समय तो उसने लोकलाज की वजह से सूरज को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दी थी, लेकिन सूरज इसके बाद भी मौका देखकर उसके घर आता रहा. इसलिए उसने भी मोहल्ले में बदनामी की वजह बन रहे सूरज को हमेशा के लिए खत्म करने की योजना बनाई और इस वारदात को अंजाम दिया.

Follow Us