28 मार्च को PM मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, CM योगी का लखनऊ में ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 9 साल पूरे होने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का खुलासा कर दिया है.उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Image Credit:

योगी सरकार के आज 9 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. सीएम योगी ने इस दौरान जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर भी बड़ी जानकारी दी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन.

नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का लोगों को लंबे समय से इंतजार था. लेकिन एयरड्रोम लाइसेंस ना मिलने के चलते इसमें देरी हो रही थी. हालांकि, अब एयरड्रोम लाइसेंस मिल चुका है. इसके अलावा सिक्योरिटी क्लीयरेंस की मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में सरकार ने उद्घाटन की फाइनल तारीख तय कर दी है.

‘कुर्सी चली जाने के डर नोएडा नहीं जाते थे लोग’

सीएम योगी ने अपनी सरकार के 9 साल पूरे होने पर लखनऊ में वार्षिक किताब ‘नवनिर्माण’ का विमोचन करते हुए कहा कि 2017 से पहले जो हमारी आस्था को अंधविश्वास करार देते थे, वे नोएडा नहीं जाते थे. उन्हें लगता था नोएडा जाएंगे तो कुर्सी से उतर जाएंगे. जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने कहा भी नोएडा जाएंगे.

सीएम योगी ने आगे कहा कि लोगों ने राय दी कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाता है तो हट जाता है. मैंने कहा भी कुर्सी बाद में जाए, तो अच्छा है आज ही चली जाए, लेकिन नोएडा जाएंगे जरूर. अगर प्रदेश का भला होगा तो हम नोएडा जाएंगे. इसके अलावा नोएडा के विकास को रोकने वाले बैरियर को भी हटाएंगे.

‘9 साल पूरा होने पर 9 लाख करोड़ का बजट किया पेश’

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि सरकार के नौ साल पूरे होने पर हमने इस बार 9 लाख 12000 करोड़ रुपये का बजट प्रदेश को दिया. नवरात्रि शुरू हो रही है. रमजान का महीना भी चल रहा है. ईद भी आने वाली है. लेकिन कोई दंगा नहीं. कोई तनाव नहीं . ये है अच्छे लॉ एंड आर्डर का असर है. पिछले 9 साल हर त्योहारों के दौरान किसी तरह का बवाल नहीं देखने को मिला है.

Follow Us