बच्चे को ये कौन सा पाठ पढ़ रहे गुरूजी, POCSO एक्ट में दर्ज हो गई FIR
लखनऊ के एक प्रतिष्ठित स्कूल में एक टीचर पर नाबालिग छात्र से अश्लील चैट करने का आरोप है. प्रिंसिपल की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस वॉट्सऐप चैट सहित डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल से बेहद शर्मनाक खबर आई है. यहां एक टीचर स्कूल में पढ़ने वाले मासूम बच्चे के साथ अश्लील चैट कर रहे थे. मामला संज्ञान में आने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. मामला लॉ मार्टिनियर बॉयज स्कूल का है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
आरोप है कि पीड़ित बच्चे के परिजनों ने प्रिंसिपल को शिकायत दी थी. उन्हें आरोपी टीचर द्वारा वाट्सऐप पर किया गया अश्लील चैट भी दिखाया थ. इसके बाद प्रिंसिपल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इन सभी सबूतों और परिजनों के बयान के साथ राजधानी के गौतमपल्ली थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर तत्काल FIR दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक प्रिंसिपल की तहरीर और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबी की जा रही है. पीड़ित बच्चे से भी आवश्यकता के मुताबिक पूछताछ की जाएगी. इसके अलावा कथित वॉट्सऐप चैट से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कराई जाएगी. इसमें चैट का समय, अवधि और अन्य संबंधित विषय शामिल हो सकते हैं. इसके लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है.
