बजरंग बली की शरण में राहुल-अखिलेश! बड़े मंगल पर किया दर्शन, पाया भंडारा प्रसाद

बड़े मंगल पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने हनुमान मंदिरों में दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. रायबरेली में राहुल तो लखनऊ में अखिलेश ने हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की. तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन नेताओं की धार्मिक गतिविधियों को सियासी चश्मे से देखा जा रहा है.

अखिलेश यादव और राहुल गांधी Image Credit:

बड़े मगल देश भर में बजरंग बली के मंदिरों पर भारी भीड़ रही. जगह जगह भंडारे लगाए गए. इसी बीच एक तस्वीर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी की आई. वह भी बड़े मंगल पर हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे थे. उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी लखनऊ में हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया. यह दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं और इनके राजनीतिक अर्थ भी लगाए जा रहे हैं.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने हैं. विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरे इन दिनों जनता के बीच नजर आ रहे हैं. सभी सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में उन्हें पहुंच बढ़ाते देखा जा रहा है. इसी क्रम में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन किए. वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नक लखनऊ तके हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया. इस दौरान वह आम भक्तों संग भंडारे में बैठकर प्रसाद पाते भी नजर आए.

मंदिरों में खूब जा रहे राहुल गांधी

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी मंगलवार को बछरावां के प्रसिद्ध चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचे. उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बजरंग बली से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. मंदिर में पूजा के दौरान राहुल श्रद्धालु मुद्रा में नजर आए. वह इन दिनों चुनावी या क्षेत्रीय दौरों में मंदिरों में दर्शन करने खूब जा रहे हैं. उधर, सपा प्रमख अखिलेश यादव हजरतगंज में चल रहे भंडारे में पहंचे. उन्होंने बजरंगबली को माला पहनाकर आरती उतारी. फिर भक्तों को पूड़ी सब्जी और बूंदी का प्रसाद बांटा. आखिर में खुद भी उन्होंने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया.

पहले भी आईं थी तस्वीरें

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इससे पहले लखनऊ में अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भंडारे में प्रसाद खाए थे. यह घटना उस समय सुर्खियों में थी. दरअसल, भंडारे में प्रसाद खिलाने वाली महिला अंजलि के पिता (एक सफाई कर्मी) है. कथित तौर पर उनके ट्रांसफर/डिमोशन को लेकर बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया था. अखिलेश ने इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल भाजपा पर हमला बोला था.

Follow Us