किसानों से सस्ती जमीन लेकर ट्रस्ट ने महंगी बेची… राम मंदिर मामले में AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण में बड़े भूमि घोटाले और चंदा चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि चंपत राय ने 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ में खरीदी. किसानों से सस्ती जमीन लेकर ट्रस्ट ने महंगी बेची. AAP सांसद ने कहा कि वह SIT को इसके दस्तावेज सौंपेंगे.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर निर्माण में बड़े भूमि घोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि इसमें बीजेपी, ट्रस्ट और चुनाव आयोग अधिकारी ज्ञानेश कुमार की भी संलिप्तता है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से सस्ती जमीन लेकर ट्रस्ट ने महंगी बेची. उनके पास इसके दस्तावेज मौजूद हैं.
AAP सांसद ने कहा कि ED पार्टी और भाजपा के लोग ट्रस्ट के साथ मिलकर इस तरह से चोरी कर सकते हैं जो किसी ने सोचा तक नहीं था. उन्होंने दावा किया कि चंपत राय ने भी जो जमीन बंसल से 55 करोड़ में खरीदी है, उसकी मालियत 9 करोड़ रुपये है. आलोक, मनीष और शिवानी बंसल ने चंपत राय को 16 नवंबर 2023 में शाहनवाजपुर की जमीन बेची है.
ये लूट का माल किसके-किसके हिस्से में जा रहा?
संजय सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार और ED ने कहा हम किसानों की जमीन अधिगृहित करेंगे. राम मंदिर के विकास को लेकर यह सरकार मांझा बरेठा में 3 हजार या उससे ज्यादा किसानों की जमीन ली. किसानों को 40 हजार बिसवा के तहत 4 लाख रुपया दिया गया, लेकिन चंपत राय द्वारा 47 लाख रुपया बिसवा के तहत जमीन खरीदी जा रही है.
उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल किया कि ये लूट का माल किसके-किसके हिस्से में जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए. आप पार्टी संजय सिंह ने दावा किया है कि अगर सही से जांच होगी तो सारे खुलासे सामने आयेंगे. इसमें का सारा बंटवारा किसके किसके पास पहुंचा है, जो वहां पर जमीनें खरीदी गई हैं उसमें भी बढ़ चढ़ कर भ्रष्टाचारी देखी गई है.
ज्ञानेश कुमार ने ट्रस्ट के साथ चंदा चोरी किया- संजय सिंह
AAP सांसद ने कहा कि अयोध्या के अधिकारी ने मेरे द्वारा भेजी गई चिट्ठी को कहा गया उनके द्वारा मुझे कोई शिकायत नहीं दी गई है. जबकि हमारे द्वारा एक मेल के जरिए शिकायत भेजी गई है. मंदिर में चुनाव आयोग अधिकारी ज्ञानेश कुमार की मदद से मंदिर का चंदा चोरी कराया गया है. ज्ञानेश कुमार ने पहले वोट चोरी किया अब ट्रस्ट के साथ चंदा चोरी किया गया.
संजय सिंह ने कहां मंदिर से चंदा चोरी मामले पर एफआईआर दर्ज तक नहीं किया गया और SIT का गठन कर दिया गया है. चंपत राय को बिना जांच किए क्लीन चिट कैसे दिया गया, इसकी जांच होनी चाहिए. ज्ञानेश कुमार की इस मामले पर किया भूमिका है उसकी भी जांच होनी चाहिए.. साथ ही भाजपा पर अयोध्या राम मंदिर को लूटने का आरोप लगाया.
