सौरभ नहीं शोएब है वो… प्रेम जाल में फंसाकर हिन्दू लड़कियों से रेप, वीडियो बनाकर धर्मांतरण का प्रयास
लखनऊ में 'सौरभ सिंह' बनकर हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने वाले शोएब अख्तर को गिरफ्तार किया गया है. वह रेप के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता और धर्मांतरण का प्रयास करता था. पुलिस ने उसके मोबाइल से कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें बरामद की हैं. यह मामला लखनऊ में सैरपुर थाना क्षेत्र का है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सौरभ सिंह नाम से लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने वाले बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इस बदमाश की असली पहचान शोएब अख्तर के रूप में हुई है. यह बदमाश लड़कियों से रेप के दौरान वीडियो बनाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हुए धर्मांतरण का प्रयास करता था. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन में कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद की है.
मामला लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक गोंडा निवासी आरोपी शोएब अख्तर यहां सैलून चलाता था और उसने सौरभ सिंह नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया था. वह इसी एकाउंट के जरिए हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था और फिर उनका यौन शोषण करता था. पुलिस ने आरोपी शोएब अख्तर को गिरफ्तार करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अब पता करने की कोशिश कर रही है कि इसने अबतक कितनी लड़कियों को शिकार बनाया है.
धर्मांतरण के प्रयास के कई मामले
लखनऊ पुलिस के मुताबिक सैरपुर थाना क्षेत्र के रैथा रोड पर ही आरोपी शोएब सैलून चलाता है. उसने सोशल मीडिया पर फर्जी नाम और पहचान से एकाउंट बनाया और रैंडम चैटिंग कर दर्जनों लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया. इस दौरान कई लड़कियों से उसने संबंध बनाया और इस दौरान छुपे कैमरे से वीडियो भी बना लिया. बाद में इसी वीडियो के जरिए आरोपी ने लड़कियों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की.
ऐसे खुला राज
पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की ने सैरपुर थाने में शिकायत दी. इसमें उसने आरोपी के कारनामों का खुलासा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल के आईपी एड्रेस को ट्रैस करते हुए गिरफ्तार किया है. एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच की जा रही है.
