देखते ही आएगा गुस्सा! नोएडा में थूकते हुए पिज्जा बनाता दिखा रेस्टोरेंट का कर्मचारी, FIR

नोएडा के सेक्टर 22 के एक रेस्टोरोंट में पिज्जा बनाते वक्त शर्मनाक हकरत करते हुए कैद हुआ. मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. वायरल वीडियो के मुताबिक पिज्जे की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी पिज्जा बनाते समय उसपर थूकता दिखा. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है.सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नोएडा में थूक-थूककर पिज्जा बनाता दिखा रेस्टोरेंट का कर्मचारी

नोएडा के सेक्टर-22 स्थित एक पिज़्ज़ा दुकान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. वीडियो में एक युवक पिज़्ज़ा बनाते समय कथित तौर पर अनुचित हरकत करता दिखाई दे रहा है.वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली और मामले ने तूल पकड़ लिया. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सेक्टर 22 स्थित पिज़्ज़ा हट आउटलेट का है.

पुलिस ने लिया तुरंत संज्ञान

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात के बाद हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर 24 पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक पिज्जे की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी पिज्जा बनाते समय उसपर थूकता दिखा. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है.. सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया. वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वीडियो से किसी प्रकार की छेड़छाड़ तो नहीं की गई है. साथ ही दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

खाद्य विभाग भी कर सकता है कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और ग्राहकों में भारी नाराजगी देखने को मिली है. लोगों का कहना है कि खाने पीने की चीजों के साथ इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है. इसेसे ग्राहकों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है. वहीं अब खाद्य सुरक्षा विभाग भी इस मामले में कार्रवाई कर सकता है. संभावना जताई जा रही है कि खाद्य विभाग अब दुकान की साफ सफाई खाद्य सामग्री और गुणवत्ता और कर्मचारियों के व्यवहार की भी जांच करने की तैयारी में है.

Follow Us