ट्रेन के बक्से में मिली सिर कटी लाश पर बड़ा खुलासा; पिता ने ही की थी बेटी की हत्या, चौंकाने वाली है वजह
17 मई को गोमती नगर एक्सप्रेस के S1 कोच में लावारिस बक्सा मिला. जब उस बक्से को खोला गया तो सलवार सूट पहने हुए एक अज्ञात युवती का धड़ मिला, शव का सिर गायब था. लखनऊ पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा कर दिया है. युवती कुशीनगर की रहने वाली है. उसका कातिल उसका खुद का बाप निकला है.
बीते रविवार यानी 17 मई को गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बक्से के अंदर एक युवती की लाश कई टुकड़ों में मिली थी. अब जीआरपी ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. दरअसल, यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का निकला. पिता को अपनी 15 वर्षीय बेटी का दूसरे समुदाय के लड़के से बात करना नहीं पसंद था. ऐसे में उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर लाश के कई टुकड़े कर दिए.
17 मई को गोमती नगर एक्सप्रेस के S1 कोच में लावारिस बक्सा मिला. जब उस बक्से को खोला गया तो सलवार सूट पहने हुए एक अज्ञात युवती का धड़ मिला, शव का सिर गायब था. लखनऊ जीआरपी ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है. ट्रेन के स्टॉपेज से जुड़े सभी रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी खंगाली गई.
पुलिस ने ऐसे की युवती और बक्शे को ट्रेन में रखने वालों की पहचान
पुलिस को कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर तीन लोग स्लीपर कोच में एक बक्सा रखते नजर आए. फिर कोच के ही सटे एसी डब्बे से नीचे उतर गए. सीसीटीवी के आधार पर तीनों की पहचान की गई तो पता चला कुशीनगर के शिवरही का रहने वाला बिग्गान अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनों मुजीबुल्लाह सीसीटीवी में दिखाई दिए. पुलिस ने बिग्गान अंसारी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए.
बेटी फोन पर दूसरे समुदाय के लड़के से बात करती थी
पूछताछ में पिता द्वारा बताया कि उसकी 15 साल बेटी शब्बा दूसरे सामुदायिक के युवक से फोन पर बात करती थी. पिता ने कई बार बेटी को लड़के से दूर रहने को कहा और डांट फटकार भी लगाई. लेकिन लड़की नहीं मानी, इससे पहले उसकी दो बेटियां ऐसा कर चुकी थीं. अब तीसरी बेटी भी उसी राह पर जा रही थी, जिसके चलते बिगन को अपनी बदनामी का डर था.
पत्नी और दो बेटियों को रिश्तेदार के यहां भेज दिया था
बिग्गान अंसारी ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया. फिर 16 मई को अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्लाह को अपनी बेटी को लेकर पूरी बात बताई. बदनामी का डर कहते हुए बिगान अंसारी ने पहले बेटी की हत्या की. फिर शव के कई टुकड़े कर टीन के बक्से में डाल दिया. सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया.