UP में 9 सीनियर IPS अफसरों का तबादला, अनुपमा कुलश्रेष्ठ बनीं ADG कानपुर

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. IPS अनुपमा कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन से हटाकर कानपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है. वहीं IPS आलोक सिंह को कानपुर जोन से हटाकर पीएसी मुख्यालय भेजा गया है.

IPS अनुपमा कुलश्रेष्ठ बनीं ADG कानपुर Image Credit:

योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. एडीजी कानपुर जोन रहे आलोक सिंह को हटाकर उनकी जगह पर अनुपमा कुलश्रेष्ठ को भेजा गया है. वहीं, सीनियर आईपीएस अधिकारी एसके भगत को अब आगरा जोन का एडीजी बनाया गया है. सरकार ने 9 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला किया है, जो इस तरह हैं-

Follow Us