पूर्वांचल में आंधी-पानी, पश्चिमी UP में आसमान से बरस रही आग; जानें अपने जिले का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने पूर्वांचल में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा. प्रदेश भर में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. अगले चार दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि 10 जून के आसपास पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है. 9-11 जून तक प्रदेश भर में लू का अलर्ट है.

यूपी में हीटवेव का अलर्ट Image Credit:

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग लगतार आंधी-पानी का अलर्ट दे रहा है. लेकिन पूरे प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है. आज शनिवार को फिर मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी पानी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश कहीं कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज आंधी तूफान का भी येलो अलर्ट है.

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा. प्रदेश के इस हिससे में आज आंधी पानी का भी कोई अलर्ट नहीं है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक इस हिस्से में छिटपुट बरसात हो सकती है. यहां कई जगह मेघ गर्जन के साथ व्रजपात और तेज आंधी चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग को अनुमान है कि पूर्वांचल के कई जिलों में 50 किमी या इससे भी अधिक गति से हवाएं चल सकती हैं.

गर्मी और उमस से बुरा हाल

भगवान सूर्य रोहिणी नक्षत्र को पारकर मार्गशीर्ष नक्षत्र में पहुंचने वाले हैं. रोहिणी नक्षत्र में रहने के दौरान वह 25 मई से दो जून तक पृथ्वी से बेहद करीब थे. कायदे से गर्मी इसी दौरान पड़नी थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव की वजह से यह नौतपा इस बार कुछ नहीं तपा. अब सूर्य देव तेजी से मार्गशीर्ष नक्षत्र की ओर बढ़ चले हैं. जैसे जैसे उनकी पृथ्वी से दूरी बढ़ रही है, गर्मी भी जानलेवा होती जा रही है. बारिश का मौसम तो बन रहा है, लेकिन सूर्य के तेज के आगे वह भी बेअसर है.

कब होगी बारिश?

भीषण गर्मी की वजह से पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मच गई है. अब हर कोई यही सवाल कर रहा है कि बारिश कब होगी. उधर, भारतीय मौसम ने दावा किया है कि अगले चार दिनों तक बारिश होने के कोई आसार नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक इन चार दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. 10 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन नौ से 11 जून तक पूरे प्रदेश में भीषण लू चलने के भी आसार हैं. इन दिनों में पश्चिम दिशा से गर्म हवा के थपेड़े चल सकते हैं.

Follow Us