22 जिलों में भारी बारिश, अगले 24 घंटों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट; जानें UP में पूरे हफ्ते का मौसम

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 22 से अधिक जिजलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 10 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है. हालात को देखते मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने संबंधित जिलों के लिए चेतावनी जारी की है.

यूपी का मौसम Image Credit:

उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश बदस्तूर जारी है. भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 4 अगस्त को प्रदेश के 22 से अधिक जिजलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 10 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है. हालात को देखते मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने संबंधित जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इसमें प्रदेा के तराई वाले जिलों में नागरिकों को संभावित परिस्थिति के लिए अलर्ट रहने को कहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसूनी द्रोणी के अपनी सामान्य स्थिति के आसपास आने और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर होने के बाद गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ी हैं. इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और संतकबीरनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, आगरा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, महोबा, चित्रकूट और बांदा में भी बारिश के आसार हैं. इन जिलों में बारिश से प्रदेश के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. कुछ जिलों में मध्यम तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. इसी प्रकार 7 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बाकी जिलों में रिमझिम बारिश की संभावना जताई है.

यहां गिर सकती है बिजली

मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है. इस दौरान आईएमडी ने निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और बिजली आपूर्ति में दिक्कत की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान कई छोटी नदियों और नालों में बाढ़ का भी खतरा जताया है.

Follow Us