यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? जानें चेक करने का स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस

यूपी का फाइनल वोटर लिस्ट आ गया है. ऐसे में लोगों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात की है कि उनका नाम फाइनल लिस्ट में है या नहीं. ऐसे में हम आपको उत्तर प्रदेश के अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने का स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस बता रहे हैं.

यूपी अंतिम मतदाता सूची

रह गए हैं. यानी कुल 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम कट गए हैं. जनवरी में जब ड्राफ्ट लिस्ट सामने आई थी तो मतदाताओं की संख्या 12,55,56,025 थी. यानी उस वक्त कुल 2.89 करोड लोगों के नाम कटे थे. लेकिन अब फाइनल लिस्ट में तकरीबन 84 लाख मतदाताओं के नाम जुड़ आए हैं. फिलहाल, फाइनल वोटर लिस्ट आ गया है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग जानना चाह रहे होंगे कि उनका नाम फाइनल लिस्ट में है या नहीं. ऐसे में हम आपको फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने का स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस बता रहे हैं.

कहां और कैसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले voters.eci.gov.in और ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं
  • यहां आपको वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाकर Uttar Pradesh को सेलेक्ट करें
  • फिर Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 को सेलेक्ट करें
  • अपना जिला, जैसे-लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मऊ, आगरा चुनें
  • फिर विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनना होगा
  • इसके बाद आपके सामने PDF फॉर्मेट में लिस्ट आ जाएगी
  • इस पीडीएफ को आप डाउनलोड कर अपना नाम फाइनल वोटर लिस्ट में देख सकते हैं

जिला मजिस्ट्रेट के सामने कर सकते हैं अपील

अगर अब किसी का नाम फाइनल वोटर लिस्ट में नहीं आया है तो इस सूची में अपना नाम ऐड कराने का उसके पास एक और मौका है. उसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 के तहत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के फैसले के खिलाफ धारा 24 (क) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के सामने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर प्रथम अपील की जा सकती है.

जिला मजिस्ट्रेट के फैसले के खिलाफ भी कर सकते हैं अपील

अगर फिर भी आपका नाम वोटर लिस्ट में ऐड नहीं होता तो आप जिला मजिस्ट्रेट के फैसले के खिलाफ धारा 24 (ख) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय की तारीख से 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के सामने दूसरी अपील कर सकते हैं.

Follow Us