UP में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 400 पदों पर निकली वैकेंसी, 63 हजार है सैलरी
यूपी में असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पदों पर भर्ती निकली है. इनमें 163 पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 82 पद अनुसूचित जाति (SC), 107 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 10 पद अनुसूचित जनजाति (ST) और 40 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए तय किए गए हैं. आइए जानते हैं कि इन पदों के लिए कब और कैसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक लघु सिंचाई विभाग में 400 से अधिक पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 5 मई तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कुल 402 पदों पर होनी है भर्ती
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पद भरे जाएंगे. इनमें 163 पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 82 पद अनुसूचित जाति (SC), 107 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 10 पद अनुसूचित जनजाति (ST) और 40 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए रखे गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in जाकर आवेदन कर सकेंगे.
19900 से लेकर 63200 रुपये तक है वेतन
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क एक बराबर रखा गया है. अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 25 रुपये का शुल्क देना होगा. अगर आप इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सफल होते हैं तो आपको पे लेवल-02 के तहत 19900 से लेकर 63200 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा. इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.
जानें इस भर्ती के जरूरी योग्यता क्या है?
अगर आप असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. अभ्यर्थी के पास नलकूप मैकेनिक का प्रमाण पत्र या आईटीआई (ITI) से मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या टर्नर ट्रेड में कम से कम दो साल का सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए. राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) का तीन साल का अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र इस आवेदन के लिए मान्य होगा.
UPSSSC PET 2025 एग्जाम दिया होना अनिवार्य
असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के पदों के लिए अप्लाई करने के लिए आपका UPSSSC PET 2025 में शामिल होना अनिवार्य है. दरअसल मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके अलावा अगर आप 1 जुलाई 2026 तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी.
कैसे कर सकेंगे आवेदन
असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 402 पदों पर आवेदन के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. फिर वेबाइट के होमपेज पर “Applicant Authentication/Login Through PET Registration Number” विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए ओटीपी डाल लॉगिन करना होगा.
फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर जरूर रख लें
लॉगिन के बाद जो फॉर्म खुलकर आएगा, उसमें पर्सनल डिटेल्स भरें और कंफर्म करें. फिर अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देनी होगी. इसके बाद अपना एक फोटो और हस्ताक्षण अपलोड करना होगा. फिर आपकी तरफ से दी गई सभी वेरिफाई कर आगे बढ़ना होगा. सब कुछ सही होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें. अब अपना फॉर्म सब्मिट कर दें. साथ ही उसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें, ताकि आगे काम आने पर इस्तेमाल किया जा सके.