क्या कीमती जमीन के लिए प्लॉट मालिक ने लगवाई झुग्गियों में आग? पीड़ितों का आरोप

लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव कर जोरदार हंगामा किया. पीड़ितों ने आरोप लगाया कि प्लॉट मालिक कई दिनों से उनकी झुग्गी-झोपड़ियां हटाने के लिए दबाव बना रहा था. जब उन्होंने मना कर दिया तो उसने बदले में आग लगवा दी. पीड़ितों ने प्लॉट मालिक के घर के बाहर नारेबाजी की और भारी बवाल किया.

लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों ने लगाया ये आरोप Image Credit:

लखनऊ के विकासनगर इलाके में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई. इस दौरान एक के बाद एक 100 सिलेंडर फटने से आग ने और भयावह रूप ले लिया. आग की लपटें 10 किलोमीटर दूर से भी दिखी. घटनास्थल पर लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे. इस बीच घटनास्थल से दो बच्चियों की शव की बरामदगी होने की पुलिस ने पृष्टि की है. अग्निकांड के बाद अब लखनऊ में तनाव की खबर है. बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर झुग्गी-झोपड़ियों की बस्ती बसी थी, वह बेहद कीमती है.

पीड़ितों ने प्लॉट मालिक पर लगाए ये गंभीर आरोप

आग से बेघर हुई महिलाओं और अन्य पीड़ितों ने प्लॉट मालिक के घर का घेराव कर जोरदार हंगामा किया. पीड़ितों ने आरोप लगाया कि प्लॉट मालिक कई दिनों से उनकी झुग्गी-झोपड़ियां हटाने के लिए दबाव बना रहा था. जब उन्होंने मना कर दिया तो उसने बदले में आग लगवा दी. पीड़ितों ने प्लॉट मालिक के घर के बाहर नारेबाजी की और भारी बवाल किया. कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव भी कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को शांत करने की भरसक कोशिश की, लेकिन पीड़ित किसी भी बात को सुनने को तैयार नहीं थे. आखिरकार पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें हटाना पड़ा.ॉ

बचाव कार्य के दौरान उपद्रवियों का हंगामा

बता दें कि आग बुझाने के दौरान भी प्रशासन को हंगामा कर रहे लोगों से जुझना पड़ा. दरअसल, आग की घटना को तमाशा बनाकर कई लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे. घटनास्थल तक जाने वाला संकरा रास्ता पूरी तरह जाम हो गया. दमकल की कई गाड़ियां रास्ते में फंस गईं. उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई. किसी तरह पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान रास्ता साफ करने और वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की तो भीड़ आक्रामक होने लगी. उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.

पथराव में 6 पुलिस वाले घायल

खबर है कि इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों पर पथराव भी किया. पथराव में 6 लोग घायल हो गए. इसमें लोहिया नगर सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन ऋषि श्रीवास्तव भी शामिल हैं.घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. इस बीच स्थानीय लोगों ने स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची, इसलिए आग भयावह होते गया. नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक भी हुई.

Follow Us