UP: 30 जिलों में आसमान से बरस रही आग, बाकियों में बदला मौसम; देखें IMD का नया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच IMD ने 20 से अधिक जिलों में आंधी-पानी और 30 अन्य जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, आगरा सहित कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि की भी संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, यह राहत अस्थायी होगी और तापमान फिर से बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का दौर जारी रहेगा.

यूपी का मौसम (सांकेतिक तस्वीर) Image Credit:

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने लखनऊ, आगरा समेत 20 से अधिक जिलों में आंधी पानी का अलर्ट जारी किया है. वहीं करीब 30 अन्य जिलों में आंधी तूफान की संभावना है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक एक दर्जन से अधिक जिलों में 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं.

मौसम विभाग ने इस बुलेटिन में संभावना जताई है कि गरज-चमक के साथ कुछ जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. खासतौर पर लखनऊ, उन्नाव, आगरा, हरदोई एवं इसके आसपास के जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान की स्थिति बन सकती है. इन सभी जिलों में तेज बारिश होगी. इसी प्रकार जालौन, इटावा, आगरा, कानपुर देहात, औरैया, बाराबंकी और हरदोई जिलों में भी 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इन जिलों में आंधी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर के अलावा ललितपुर, झांसी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कुशीनगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया और लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में
गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है. इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

क्या गर्मी से मिलेगी राहत?

भीषण गर्मी में झुलस रहे उत्तर प्रदेश के लोग अब बेहाल हो गए हैं. दिन में तो गर्मी रह ही रही है, रात में गर्म हवाओं की वजह से चैन की नींद मुश्किल हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में मौसम थोड़ा बदला तो है, लेकिन इसका बहुत
ज्यादा लाभ नहीं मिलने वाला. बारिश वाले जिलों में तापमान थोड़ा बहुत नीचे आ सकता है. हालांकि कल से एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है.

Follow Us