ड्राइवर को नहीं दिखी मोड़, सीधे नहर में जा गिरी कार, 4 की मौत… मथुरा में दर्दनाक हादसा
मथुरा में एक कार 6 फीट गहरे नहर में गिर गई. गाड़ी में सवार चार दोस्तों की मौके पर मौत हो गई. चारों राजस्थान के डीग में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.
मथुरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. डींग गोवर्धन बाईपास के देरिया नगला मोड़ के पास एक कार नहर में गिर गई. गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला. पुलिस ने चारों युवकों की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया. इस दौरान सामने से आ गई गाड़ी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई. फिर 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी. मृतकों की पहचान राहुल, अमित और मोहित के रूप में हुई है. उनके तीसरे साथी की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. चारों दोस्त कार (UP85 CV 9856) से राजस्थान के डीग में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.
मृतकों में अमित और मोहित लॉ के स्टूडेंट थे. वहीं, राहुल सिलाई का काम करता था. जिस कार से हादसा हुआ, वह राहुल के भाई एडवोकेट सज्जन सिंह की थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा होते ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी. उनके आने के पहले ही दो शव निकाले जा चुके थे. फिर पुलिस ने क्रेन की मदद कार को नहर निकाल अन्य दोनों शवों की भी बरामदगी कर ली.
खबर अपडेट की जा रही है.
