बॉयफ्रेंड से नाराज होकर युवती ने नदी में लगा दी छलांग, ठंडे पानी ने गलती का कराया एहसास, मुश्किल से बची जान
वैलेंटाइन वीकेंड के दौरान प्रेमी की तरफ से वादा नहीं निभाए जाने से आहत युवती सरयू नदी में कूद गई थी. लेकिन समय रहते उसे अपनी गलती का एहसास हो गया. इस दौरान नाविकों ने बहादुरी दिखाते हुए मुश्किल से जान युवती की जान बचाई है.
मऊ में एक युवती ने सरयू नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन जैसे ही वह नदी के ठंडे पानी में गिरी, उसका गुस्सा शांत होने लगा. उसे अपनी गलती का एहसास हुआ. डूबने से बचने के लिए वह हाथ-पैर मारते हुए खुद को पानी की सतह पर बनाए रखने के लिए जद्दोहद करने लगी. हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी वह खुद को पानी की सतह पर बनाए रखने में सफल नहीं हो पा रही थी.
नाविकों ने समय रहते युवती को बचाया
जब यह सब चीजें हो रही थीं, तो सामने ओवरब्रिज और घाट पर मौजूद लोगोंं युवती को डूबते देख शोर मचाया. आवाज सुनकर पास में नाव चला रहे मछुआरों ने बिना समय गंवाए अपनी नाव नदी के बीचों-बीच दौड़ा दी. नाविकों ने युवती को समय रहते बचा लिया. उसे सकुशल घर पहुंचा दिया गया. अब युवती को अपने उठाए गए कदम पर पछतावा हो रहा है. उसने आगे से आवेश में ऐसा कदम ना उठाने की बात कही है.
प्रेमी के वादा नहीं निभाने से आहत थी युवती
बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीकेंड के दौरान प्रेमी की तरफ से वादा नहीं निभाए जाने से युवती आहत थी. इसलिए वह गुस्से में मौत को गले लगाने की नीयत से सरयू में कूद गई थी. लेकिन समय रहते उसे अपनी गलती का एहसास हो गया. नाविकों को थोड़ी सी भी देर होती तो उसे बचाना मुश्किल हो जाता. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई.
नाविकों की हो रही सराहना
युवती की जान बचाने वाले नाविकों की बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मछुआरे समय रहते सक्रियता न दिखाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था. यह घटना बताती है आवेश में लिया गया निर्णय हमेशा घातक साबित होता है. यह आपके जीवन ङभारी नुकसान पहुंचा सकता है. समझदारी और संयम ही कठिन परिस्थितियों में सही रास्ता दिखाते हैं.