जेल में दामिनी को सता रही बेटे की याद! बेचैनी में काटी पूरी रात, अब ये है उसका नया पता
अपने पति की सांप से कटवाकर हत्या करने वाली दामिनी मेरठ जेल में बंद है. यहां उसे बेटे की याद सता रही है. उसने बेहद बेचैनी में रात काटी. वह रात भर सोई नहीं और खाना भी ठीक से नहीं खाया. जेल अधिकारियों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. दामिनी लगातार अपने बेटे से मिलने की जिद कर रही है. जेल मैनुअल के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर उसे अपने बेटे से मिलने दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जेल में दो दिनों से बंद हत्यारन बीवी दामिनी का मन नहीं लग रहा. वह कभी लेटती है तो कभी उठकर बैरक में ही चक्कर काटने लगती है. पहले दिन तो उसने खाना भी नहीं खाया. हालांकि सोमवार को उसने सुबह और शाम को हल्का खाना खाया था. इस बीच वह बार-बार जेलकर्मियों से अपने बेटे से मिलाने की मांग कर रही है. मेरठ जेल में दामिनी को महिला बैरिक 12A में रखा गया है. इसके ठीक बगल वाले 12B में दूसरी हत्यारन बीवियां मुस्कान और रविता भी बंद हैं.
जेल अधिकारियों के मुताबिक बैरक में आने के बाद से ही दामिनी की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं दिख रही. वह काफी परेशान रह रही है. उसने अपने बॉयफ्रेंड तुषार या किसी अन्य परिजन से तो नहीं, लेकिन अपने बेटे से मिलने की बार-बार जिद कर रही है. जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल मैन्युअल के मुताबिक सभी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद उसे उसके बेटे से मिलने दिया जाएगा. वहीं यदि वह चाहें भी तो दूसरे आरोपी और उसके प्रेमी तुषार से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
जेल में बार-बार रोने लग रही दामिनी
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक अपने बैरक में दामिनी अक्सर चुपचाप रहती है. साथी कैदियों से भी वह बहुत कम बोलती है. वहीं बारा बार वह रोने लग जा रही है. साथी कैदी या जेलकर्मी उसे समझाते भी हैं तो वह जवाब नहीं देती, बस यही रट लगाए हुए हैं कि उसे उसके बेटे से मिलाया जाए. उन्होंने बताया कि पहले दिन दामिनी ने खाना लेने से इनकार कर दिया. उस दिन वह पूरी रात बेचैन रही, एक मिनट के लिए भी नहीं सोई. हालांकि सोमवार को उसने थोड़ा बहुत खाना खाया.
लगातार निगरानी में दामिनी
जेल अधिकारियों के मुताबिक उसकी हालत को देखते हुए उसे लगातार निगरानी में रखा गया है. उसकी मानसिक स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक वह अब भी गुमसुम है, लेकिन खाना खाने लगी है. वह जेल में बंद अन्य कैदियों से भी बात नहीं करती. जेल अधिकारियों के मुताबिक दामिनी के बगल वाले बैरक में नीले ड्रम वाली मुस्कान और पति को सांप से कटवाने वाली बविता भी बंद है.
