मेरठ में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, घबराए बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मेरठ में सुबह-सुबह सेंट मेरिज एकेडमी के बच्चों से भरी स्कूली बस पलट गई. बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय बस ड्राइवर फोन का इस्तेमाल कर रहा था. गनीमत रही कि सड़क किनारे खाई ज्यादा गहरी नहीं थी वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था.
मेरठ के लावड़ दौरल रोड पर काली नदी के पुल के नीचे स्कूल बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 40 से 50 बच्चे मौजूद थे. बस पलटने से काफी बच्चे घायल हो गए हैं. मौके से गुजर रहे कुछ किसानों ने स्कूल बस पलटी हुई देख बच्चों को बाहर निकाला. घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ड्राइविंग करते हुए मोबाइल यूज कर रहा था ड्राइवर
दरअसल आज सुबह-सुबह सेंट मेरिज एकेडमी के बच्चे स्कूली बस में जा रहे थे. इस बीच ड्राइवर की लापरवाही से स्कूली बस खाई में पलट गई. बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय बस ड्राइवर फोन का इस्तेमाल कर रहा था. गनीमत रही कि सड़क किनारे खाई ज्यादा गहरी नहीं थी, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था.
बच्चों का रो रो कर बुरा हाल
इस हादसे में लगभग सभी बच्चों के चोटें आई है, बस में 40 से 50 बच्चे मौजूद थे. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिर बस की रफ्तार भी तेज थी और हादसे के वक्त ड्राइवर फोन का इस्तेमाल कर रहा था. पुल आने पर सड़क संकरी हो गई थी और ड्राइवर फोन इस्तेमाल करते करते बस नहीं संभाल पाया जिससे एक्सीडेंट हो गया. राहगीरों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया गया है.
ड्राइवर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग
हादसे की सूचना मिलता ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. उधर मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने ड्राइवर और बस के मालिक के खिलाफ शिकायत की है. ड्राइवर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग एवं स्कूल प्रशासन पर भी एक्शन लेने की मांग करते हुए पुलिस को घेरा है. अभिभावकों भी शांत करने का प्रयास किया गया. पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.