मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के टक्कर से दो कारों में लगी आग; 10 लोग जिंदा जले

मिर्जापुर में भीषड़ सड़क हादसा हो गया. ट्रक ने दो कारों में टक्कर मार दी जिससे दोनों कारों में आग लग गई. दोनों कार में सवार सभी जिंदा जल गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिले के कप्तान मौके पहुंचे हैं. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, कई जिंदा जले Image Credit:

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज इलाके में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो कारों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों कारों में आग लग गई. इस भयानक दुर्घटना में दोनों कारों में सवार कुल 10 लोगों के जिंदा जल गए, जबकि कई आग में झुलसने से बूरी तरह घायल हैं. पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया.

बताया जा रहा है मध्य प्रदेश की तरफ से मिर्जापुर की ओर आगे ट्रेलर ट्रक चल रही थी और पीछे से ट्रक आ रही थी. ट्रेलर और ट्रक के बीच में स्विफ्ट डिजायर कार और बोलेरो चल रही थी. जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का घुमान मोड़ के पास वाहन पहुंचे तो पीछे से आ रही चना लदे ट्रक ने बोलेरो, स्विफ्ट डिजायर कार में टक्कर मार दी, जिससे दोनों कार में आग लग लगी.

बोलोरो में 8 लोग, स्वीफ्ट में केवल चालक सवार था

इस भयावह सड़क हासदे में स्विफ्ट डिजायर कार और बोलेरो पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई. आग लगने से दोनों कारों में सवार सभी देखते ही देखते जिंदा जल गए. कार में बैठे लोग चिल्लाते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद बेबस लोग बाहर से कुछ कर नहीं पाए. वहीं, इस घटना में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रुप से घायल हुए हैं, दोनों ट्रक के केबिन में फंसे थे.

जानकारी के मुताबिक, कुल 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, जिनमें 9 लोग जिंदा जले हैं. बोलोरो में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी बताएं जा रहा हैं. स्वीफ्ट डिजायर कार में सिर्फ चालक सवार बताया गया है, उसकी भी जलकर मौत हुई है. वहीं, दुसरी ओर ट्रक के एक खलासी की भी मौत हुई है, जबकि चालक की हालत गंभीर है.

भयावह दुर्घटना का मंज़र देखकर दहल उठे लोग

घटना के बाद वाराणसी-रीवा (मध्य प्रदेश) हाइवे पर लगा लंबा जाम लग गया. मौके पर मौजूद लोग इस भयावह दुर्घटना का मंज़र देखकर दहल उठे. घटना की जानकारी मिलते ही ड्रमंडगंज पुलिस और जिले के कप्तान मौके पहुंचते. तुरंग फायर ब्रिगेड टीम को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, पुलिस ने जले हुए सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Follow Us